नारियल और काले रंग की गुड़िया...सरकारी नौकरी के लिए आयुषी ने किया मां का कत्ल, हत्या से पहले कराया काला जादू; मामा ने खोले भांजी के काले राज

Jaipur Mother Killer: जयपुर में मां नीरज शर्मा हत्याकांड में नया ट्विस्ट आ गया है। बेटी आयुषी पर टोना-टोटका करने और एक साल पहले पिता की हत्या के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। जांच में कुछ CCTV फुटेज सामने आई जिसमें आयुषी नारियल-काली गुड़िया जलाते दिख रही है। जानें सरकारी नौकरी के लालच में आयुषी ने क्या-क्या कांड किए? पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jaipur Mother Killer ayushi
Mother Killer: मां की हत्या से पहले काला-जादू और पिता की हत्या... सरकारी नौकरी के लालच में आयुषी ने क्या-क्या कांड किए? कहानी में आया नया ट्विस्ट | Image: Republic

Mother Killer: जयपुर के प्रताप नगर में अपनी मां की हत्या के मामले में गिरफ्तार बेटी आयुषी शर्मा पर अब एक और बड़ा और गंभीर आरोप लगाय है। पुलिस जांच में दावा किया जा रहा है कि वारदात से पहले आयुषी ने टोना-टोटका भी करवाया था। वहीं एक साल पहले पिता की हत्या करने के आरोप भी आयुषी पर लग गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आयुषी ने बड़ी चालाकी से पिता की हत्या की और चुपचाप अंतिम संस्कार करवा दिया, ताकि पोस्टमार्टम ना हो सके। मां को मारने वाली इस कहानी में अब ये नया ट्विस्ट आ गया है, यानी एक और नया एंगल जिस पर पुलिस को एक साल पहले क्या हुआ इसको लेकर भी जांच करनी होगी।

हत्या से पहले नारियल और काली गुड़िया को जलाया

दरअसल, जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी, जिसमें आयुषी कुछ साथियों के साथ सीढ़ियों पर नारियल और काली गुड़िया जैसी चीज रखती दिख रही है। फिर उसमें आग लगा दी जाती है। पुलिस अब इसकी गहराई से जांच कर रही है कि यह तांत्रिक क्रिया थी या कुछ और था। फिलहाल पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी जब्त कर लिए हैं। बतादें ये फुटेज करीब 27 जून के आसपास का था, यानी मां की हत्या से 5-6 दिन पहले का वीडियो था। जांच अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि आयुषी या उसके साथी किसी तांत्रिक के संपर्क में थे या नहीं। भरतपुर और जयपुर में पूछताछ चल रही है।

सरकारी नौकरी के लालच में आयुषी ने क्या-क्या किया? 

पुलिस के मुताबिक, नीरज शर्मा (45) को उनके पति की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर कोर्ट में एलडीसी की नौकरी मिली थी। बेटी आयुषी खुद यह जॉब चाहती थी। जब नौकरी मां को मिल गई तो दोनों में झगड़ा बढ़ गया। इसी लालच में आयुषी ने मां को मारने की साजिश रची। आरोप है कि आयुषी ने ताऊ मोहन स्वरूप और बाकी लोगों के साथ मिलकर 7 लाख रुपये में सुपारी दी। हत्या से पहले कई बार रेकी की गई। 3 जुलाई को प्रताप नगर में स्कॉर्पियो कार से कुचलकर हत्या को एक्सीडेंट का रूप दिया गया।

क्या आयुषी ने पिता की भी हत्या की थी?

मृतक नीरज शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने आयुषी पर एक और बड़ी और गंभीर आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पिता विजय शर्मा की मौत (अप्रैल 2025) भी संदिग्ध है। आयुषी और बलराम ने इलाज के दौरान पिता को छिपाकर रखा था। बाद में फीडिंग ट्यूब हटाने का आरोप भी लगाया गया। राकेश ने पिता की मौत की भी दोबारा जांच की मांग की है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने आयुषी, मोहन स्वरूप समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है, आगे की जांच से और भी नई जानकारी सामने आने की उम्मीद है, जिससे और भी खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में अगले एक हफ्ते नहीं होगी बारिश, IMD का ताजा अपडेट

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड