Weather: दिल्ली-NCR में अगले एक हफ्ते नहीं होगी बारिश, फिर बढ़ेगी उमस; क्यों लगा मॉनसून पर ब्रेक? जानें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में अब मॉनसून पर ब्रेक लग गया है। आज का दिन छोड़कर अगले 7 दिनों तक बारिश नहीं होगी, जिससे तापमान बढ़ेगा और उमस भी लोगों को परेशान करेगी। जानें क्या बता रहा है IMD का ताजा अपडेट, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
बारिश नहीं होगी, तापमान बढ़ेगा, उमस भरी गर्मी वापस आएगी
बारिश नहीं होगी, तापमान बढ़ेगा, उमस भरी गर्मी वापस आएगी | Image: Freepik

Monsoon Break: राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के बाद अब मॉनसून की रफ्तार थमने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। इस दौरान दिन का तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और उमस वाली गर्मी फिर से सताएगी।

कमजोर हुआ मॉनसून 

हालांकि पिछले दिन हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत दिला दी थी, लेकिन मॉनसून की रफ्तार से कई राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया था और कुछ जगह मौसम सुहावना हो गया था। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, जो दबाव का क्षेत्र भारी बारिश करा रहा था, वो मध्य उत्तर प्रदेश की तरफ खिसक गया है और कमजोर भी हो चुका है।

बारिश रुकने के बाद हवा में बनेगी नमी

मिली जानकारी के मुताबिक, मॉनसून की अक्षीय रेखा (Monsoon Trough) दिल्ली से उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है। इसलिए अगले 2 दिनों में कहीं-कहीं हल्की फुहार पड़ सकती है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम शुष्क ही रहेगा। बारिश रुकने के बाद हवा में नमी बनी रहेगी, जिसकी वजह से गर्मी ज्यादा लगेगी। दिन में तेज धूप और शाम को उमस परेशान कर सकती है।

हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, पानी पिएं

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मॉनसून ब्रेक मॉनसून का सामान्य हिस्सा है। इसमें कुछ दिनों के लिए बारिश कम हो जाती है, बादल छंट जाते हैं और धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगता है। ये मॉनसून के खत्म होने का संकेत नहीं है, बल्कि अस्थायी ब्रेक है। जब मानसूनी सिस्टम दोबारा मजबूत होगा, तो बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ेंगी। फिलहाल दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से सावधानी बरतनी होगी। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, ज्यादा पानी पिएं और दोपहर में बाहर निकलने से बचें।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आप गाली क्यों दे रहे हो...', पुलिस से चंद्रशेखर की तू तू-मैं मैं, VIDEO

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड