बॉयफ्रेंड के साथ 15 साल से थे संबंध, पति को लगी भनक तो प्रेमी संग महिला ने मार डाला; फिर बैग में लाश लेकर बाइक पर घूमती रही

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में रहने वाली इस महिला का अपने प्रेमी के साथ बीते 15 सालों से अवैध संबंध था। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Wife-killed-husband-with-boyfriend-in-Jaipur
बॉयफ्रेंड के साथ 15 साल से थे संबंध, पति को लगी भनक तो प्रेमी संग महिला ने मार डाला; फिर बैग में लाश लेकर बाइक पर घूमती रही | Image: Meta AI

Wife Killed Husband With Boyfriend in Jaipur: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जिस तरह से पति की हत्या कर दी थी ठीक उसी तरह का एक और वाकया राजस्थान के जयपुर में सामने आया है। जयपुर में भी इस खौफनाक वारदात को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। इतना ही नहीं पत्नी ने पति के शव को काटकर बोरे में भर लिया और फिर प्रेमी के साथ उस लाश को ठिकाने लगाने के लिए बाइक पर बैठकर जगह ढूंढती रही। जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में रहने वाली इस महिला का अपने प्रेमी के साथ बीते 15 सालों से अवैध संबंध था। इन दोनों ने मिलकर महिला के पति को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रची और एक ऐसा प्लान बनाया कि किसी को इन दोनों पर शक भी न हो।


पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर उसके बाद दोनों ने मिलकर पति की लाश को एक बोरे में भर लिया। इस बोरे को बाइक पर रखकर दोनों पास के एक जंगल में सूनसान स्थान देखकर पहुंचे और वहीं पर लाश को जला दिया। हालांकि इस दौरान मुहाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में इन दोनों की तस्वीरें कैद हो गईं। इन तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि ये दोनों बोरे में कुछ भरकर बाइक पर लेकर जा रहे हैं। एक भीड़भाड़ वाले इलाके में दोनों एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। जब दोनों लाश को बोरे में भरकर सूनसान इलाका ढूंढ रहे थे तो शायद ये भूल गए थे कि रास्ते में कई जगहों पर सीसीटीवी भी लगे हुए हैं। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो दोनों की करतूत सामने आ गई और पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।


16 मार्च को पुलिस की मुस्तैदी से खुला राज

पुलिस ने बताया कि 16 मार्च को मुहाना थाना क्षेत्र में रिंग रोड के जंगलों के पास एक अधजली डेड बॉडी पाए जाने की खबर मिली। कुछ ही देर में पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली और बता दिया कि मृतक शख्स   नाम धन्नालाल सैनी था। वह सवाई माधोपुर का रहने वाला था। जयपुर में वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर सब्जी की दुकान लगाता था। जब पुलिस ने उस जगह तक पहुंचने वाले सारे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो एक बाइक पर सवार एक महिला दिखी जिसने बाइक के बीच में एक बोरा रखा हुआ था। ये महिला मृतक की पत्नी गोपाली देवी थी जिसे लोग गोपी के नाम से जानते थे। देखते ही देखत पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पूरा रास्ता ढूंढ निकाला। जब पूछताछ के दौरान पुलिस ने गोपी को सीसीटीवी का वीडियो दिखाया तो वो चौंक गई और पूरा सच सामने आ गया।


गोपी के दीनदयाल कुशवाहा के साथ थे अवैध संबंध

मृतक धन्नालाल सैनी अपनी पत्नी गोपाली देवी उर्फ गोपी के साथ मिलकर जयपुर में मुहाना इलाके के हटवाड़े में सब्जी की दुकान चलाता था। इसी दुकान से परिवार की आजीविका चलती थी। बीते 5 साल से गोपी की मुलाकात सांगानेर के एक दीन दयाल नाम के शख्स से हुई। ये शख्स श्याम फैशन के नाम की एक कॉस्मेटिक की दुकान लगाता था। दोनों की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध भी स्थापित हो गए। पुलिस की पूछताछ में गोपी ने बताया कि वो पति से झूठ बोलकर कि वो फैक्ट्री में काम करने जाती है। लेकिन जाकर दीन दयाल कुशवाहा की दुकान पर बैठ जाती थी और वहीं पर अपना समय बिताया करती थी।

Advertisement


पति धन्नालाल सैनी ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस ने आगे की पूछताछ में मिले जवाब के आधार पर मीडिया को बताया कि कुछ दिनों पहले पति धन्नालाल सैनी को अपनी पत्नी पर शक हुआ, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर निगरानी शुरू कर दी। जब 15 मार्च को धन्नालाल की पत्नी गोपी बिना कुछ बताए दुकान से निकली तो वो चुपचाप पत्नी के पीछे चल दिया और सीधे सांगानेर पहुंचा। यहां एक कपड़े की दुकान पर गोपी दीन दयाल कुशवाहा के साथ बैठी हुई मिली। दोनों एक दूसरे से प्रेम प्रसंग की बातें कर रहे थे तभी धन्नालाल ने अपनी पत्नी को दीनदयाल के साथ देखा को उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद गोपी और दीन दयाल उसे एक कमरे में ले गए जहां दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। गोपी और उसके प्रेमी ने एक भारी-भरकम हथौड़े से धन्नालाल के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने प्लान किया और शव को एक प्लास्टिक के बोरे में भरकर एक बाइक पर लादा और फिर एक सूनसान जगह ले जाकर उसे जला दिया।


यह भी पढ़ेंः 'पत्नी संबंध बनाने के लिए...',पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस से लगाई गुहार

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड