अपडेटेड 20 March 2025 at 20:05 IST
'पत्नी संबंध बनाने के लिए मांगती है 5000 रुपये, प्राइवेट पार्ट पर...', बेंगलुरु के पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस से लगाई गुहार
शादी की पहली रात पति ने पत्नी से संबंध बनाने की बात की तो पत्नी ने पति से इसके लिए 5000 रुपयों की डिमांड कर दी थी।
- भारत
- 4 min read

Bangalore Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी क्राइम की खबर सामने आई है कि आप सुनकर सिहर उठेंगे। यहां पर एक इंजीनियर को अपनी पत्नी से शारीरिक और मानसिक इतना प्रताड़ित होना पड़ा कि उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ गया। इस खबर को सुनने वालों के तब होश उड़ गए जब उन्हें इस बात का पता चला कि पत्नी अपने पति श्रीकांत से हर रात शारीरिक संबंध बनाने के पहले 5000 रुपयों की डिमांड करती है। पति ने पत्नी के खिलाफ की गई एफआईआर में इस बात का जिक्र किया है। इतना ही नहीं पति ने बताया कि कई बार पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक पीड़ित पति की शादी अगस्त 2022 में हुई थी। शादी के बाद पहली ही रात को पत्नी ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। जब पति ने पत्नी को समझाते हुए प्रोटेक्शन की बात कही तो पत्नी ने पति से इसके लिए 5000 रुपयों की डिमांड कर दी थी। इसके पहले पीड़ित इंजीनियर पति ने ये आरोप भी लगाए थे कि जब वो पत्नी के साथ संबंध बनाने की बात करता था तो उसकी पत्नी उसके प्राइवेट पार्ट पर कई बार हमला कर चुकी थी। श्रीकांत ने अपनी शिकायत में अपनी पत्नी और सास-ससुर पर इस बात का भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके माता-पिता पैसों के लिए उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित पति श्रीकांत ने इस बात का भी दावा किया कि वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करते समय) उसकी पत्नी हमेशा उससे बहस किया करती थी जिससे काम में आने वाली बाधा की वजह से उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है।
काम करते समय लैपटॉप के सामने आकर करने लगती थी डांस
शिकायतकर्ता पति श्रीकांत ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो वर्क फ्रॉम होम काम किया करता था तो सीनियर्स के साथ वीडियो कॉलिंग के दौरान उसकी पत्नी लैपटॉप के सामने आकर डांस करने लगती थी। उसकी इस हरकत की वजह से इंजीनियर को उसके बॉस ने नौकरी से भी निकाल दिया था। इन सब प्रताड़नाओं से तंग आकर जब इंजीनियर ने अपनी पत्नी से तलाक मांगा तो पत्नी ने उसके सामने 45 लाख रुपयों की डिमांड रख दी। साथ में ये धमकी भी दे डाली कि अगर पति ने उसके साथ जबदस्ती की तो वो उसके खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लेगी। वहीं जब पुलिस ने महिला से अपनी जांच के दौरान पूछताछ की तो महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ सही परिस्थितियों में नहीं है इसी वजह से वो उसके साथ नहीं रहना चाहती थी।
समाज में लगातार सामने आ रहे हैं पत्नी से प्रताड़ित पतियों के मामले
आपको बता दें कि ये कोई नया मामला नहीं है जब कोई पत्नी अपने पति को इस तरह से प्रताड़ित कर रही हो। हम आए दिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें देखते रहते हैं जब पत्नी से प्रताड़ित होकर पतियों ने शिकायत ही नहीं बल्कि आत्महत्या जैसा भयावाह कदम भी उठा लिया है। बिहार के रहने वाले बेंग्लुरू के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपनी जौनपुर की पत्नी के अत्याचारों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी और एक वीडियो मैसेज में पूरी बात बताई थी। इसके पहले 28 जनवरी को कर्नाटक के ही हुबली में पीटर नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। उसके परिवार का कहना है कि उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि वो और प्रताड़ना सहन नहीं कर सकता। वहीं बेंग्लुरु के नागरभावी इलाके में भी एक पति ने अपनी ससुराल जाकर खुद को आग लगा ली थी क्योंकि अपनी पत्नी से वो तलाक याचिका वापस नहीं ले पाया था।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 20 March 2025 at 19:30 IST