बहादुरगढ़ में हिमानी नरवाल जैसी सनसनीखेज वारदात, झाड़ियों में कंबल से लिपटी मिली महिला की लाश

Haryana News : महिला की पहचान के लिए पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हैं। आसपास के गांव में भी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bahadurgarh Haryana woman dead body wrapped in blanket
सांकेतिक फोटो | Image: PTI

Bahadurgarh Murder Case : हरियाणा के बहादुरगढ़ में रोहतक के हिमानी नरवाल जैसा हत्या कांड सामने आया है। बहादुरगढ़ में एक महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ बरामद हुआ है। मृतक महिला के शव पर तेजधार हथियार से वार के कई निशान भी हैं। आशंका है कि शव को हत्या कर फेंका गया है। बहादुरगढ़ के मेहंदीपुर डाबोदा गांव से होकर गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर के पास शव बरामद हुआ है। सदर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

महिला का शव देर रात कंबल में लिपटा हुआ मिला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम सूबत जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की उम्र करीब 35 साल आंकी जा रही है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक महिला कौन है और किन कारणों से हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश रही है।

आसपास के गांव में पूछताछ

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हैं। आसपास के गांव में महिला की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है। हरियाणा के साथ-साथ राजधानी दिल्ली के थानों में भी महिला का शव मिलने की सूचना भेजी गई है, ताकि शव की पहचान हो सके। पुलिस ने महिला के शव को फिलहाल अस्पताल में रखवाया है। महिला की पहचान के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें: सर्बिया की संसद में फेंके कई स्मोक बम, धुंआ-धुंआ हुआ पूरा सदन, विपक्षी सांसदों का जमकर बवाल- VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड