अपडेटेड 28 June 2024 at 11:59 IST

मैं लेस्‍बियन नहीं, ना भाभी से जिस्मानी संबंध...कातिल काजल ने खोला मुंह; भाई-मां के कत्ल में नया मोड

हरियाणा के यमुनानगर में एक घर में दो लोगों (मां-बेटा) की हत्या से सनसनी मची हुई है। कत्ल किसी और ने नहीं बल्‍कि इस परिवार की इकलौती बेटी काजल ने किया था।

Follow : Google News Icon  
haryana yamunanagar kajal breaks silence killing brother mother
haryana yamunanagar kajal breaks silence killing brother mother | Image: Instagram

Haryana Crime: हरियाणा के यमुनानगर में एक घर में दो लोगों (मां-बेटा) की हत्या से सनसनी मची हुई है। कत्ल किसी और ने नहीं बल्‍कि इस परिवार की इकलौती बेटी काजल ने किया था। आजाद नगर की गली नंबर 2 में हुए इस डबल मर्डर से लोग सकते में हैं कि कोई इतना बेरहम कैसे हो सकता है कि अपनी मां और भाई की हत्या कर दे। कातिल काजल सलाखों के पीछे है। साथ ही इस हत्याकांड में साथ देने वाले उसके दो ममेरा भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में काजल ने कुछ और राज खोले हैं। आपको बता दें कि पहले ऐसी बातें सामने आई थीं कि काजल लड़कों की तरह रहती है और लेस्‍बियन है। उसका उसकी भाभी के साथ शारिरिक संबंध है। इसी सब पर रोकटोक के चलते काजल ने अपनी मां और भाई को मार डाला। लेकिन पूछताछ में काजल ने बताया कि वो समलैंगिंक नहीं है।

लड़कों की तरह रहना पसंद लेकिन लेस्‍बियन नहीं

पुलिस के सामने काजल ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि बचपन से ही वो लड़कों के बीच खेलती हुई बड़ी हुई है। कभी किसी लड़की से उसकी दोस्ती नहीं रही। ऐसे में शुरुआत से ही उसे लड़कों की तरह रहना पसंद है। काजल ने बताया कि उसकी मां हर बात पर उसके साथ रोक-टोक करती थी। यही वजह थी कि वो छत पर बने कमरे में रहने लगी थी। उसने कहा कि भाई भी मां के कहने पर उसे लड़कों की तरह रहने से मना करता था। तीनों के बीच विवाद इतना बढ़ चुका था कि एक ही छत के नीचे रहने के बावजूद उनमें आपस में बातचीत नहीं होती थी।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि काजल और कृष के अलावा इस डबल मर्डर केस में एक तीसरा शख्स और शामिल था। ये तीसरा कोई और नहीं बल्कि कृष का बड़ा भाई इशांत है। बुधवार को इशांत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। काजल ने अपनी साजिश में पहले इशांत को ही शामिल किया था, लेकिन जब उसने हत्या करने से इनकार कर दिया तो उसी के कहने पर कृष को प्लानिंग का हिस्सा बनाया गया। इस काम के बदले में काजल ने 50 हजार रुपए और पुश्तैनी मकान उन दोनों के नाम करने का वादा किया।

हत्या की वजह रोकटोक और संपत्ति विवाद

Advertisement

काजल की दादी ने अपनी सारी पैतृक संपत्ति बेटी मीना के नाम कर दी थी। उन्होंने कृष के पिता को बेदखल करते हुए संपत्ति में से हिस्सा नहीं दिया। इसी संपत्ति के एक पुश्तैनी मकान को लेकर अक्सर कृष और काजल की मां के बीच विवाद होता था। कृष के पिता की साल 2021 में शराब पीने की वजह से मौत हो चुकी है। वो अक्सर काजल की मां से पुश्तैनी मकान उनके नाम करने के लिए कहता था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें- मुख्‍तार अंसारी की हेकड़ी निकाल देने वाली IAS दुर्गा शक्ति नागपाल का ट्रांसफर, जानिए अब कहां तैनाती

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 June 2024 at 11:32 IST