मुख्‍तार अंसारी की हेकड़ी निकाल देने वाली IAS दुर्गा शक्ति नागपाल का ट्रांसफर, जानिए अब कहां तैनाती

यूपी सरकार ने मंगलवार को कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया। इस लिस्‍ट में चर्चित IAS दुर्गा शक्‍ति नागपाल का नाम भी शामिल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
banda dm ias durga shakti nagpal transter
banda dm ias durga shakti nagpal transter | Image: X- DurgaShaktiIAS

IAS Dugra Shakti Nagpal: यूपी सरकार ने मंगलवार को कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया। इस लिस्‍ट में चर्चित IAS दुर्गा शक्‍ति नागपाल का नाम भी शामिल है। दुर्गा शक्ति नागपाल अबतक बांदा की डीएम थीं और उन्हें अब लखीमपुर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि IAS दुर्गा शक्‍ति नागपाल वहीं अधिकारी हैं जिसने माफिया मुख्‍तार अंसारी की रातों की नींद उड़ा दी थी।

जब मुख्‍तार अंसारी बांदा जेल में बंद था, तब दुर्गा शक्ति बांदा की डीएम हुआ करती थीं। मुख्तार की मौत के समय में बांदा की कमान दुर्गा शक्ति के हाथ में ही थी। ऐसा कहा जाता था कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्ती की वजह से माफिया मुख्तार अंसारी की रातों की नींद उड़ गई थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर होकर कार्रवाई करने के लिए दुर्गा शक्ति नागपाल को पिछली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निलंबन का सामना करना पड़ा था। मगर वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार ने बांदा जिले के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के रूप में उन्हें बहाल कर दिया था।

तेज तर्रार IAS हैं दुर्गा शक्ति नागपाल

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल छत्‍तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्‍म 25 जून 1985 को भारतीय सांख्‍यिकी सेवा के अफसर सुभाष नागपाल के घर हुआ था। साल 2007 में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।

Advertisement

दुर्गा नागपाल ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। दो बार प्रयास किया। यूपीएससी 2008 में पहले प्रयास में दुर्गा शक्ति का चयन भारतीय राजस्‍व सेवा में हुआ। दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2009 में दुर्गा शक्ति 20वीं रैंक पाकर आईएएस बन गईं।

दुर्गा शक्ति को बतौर आईएएस पंजाब कैडर मिला था, मगर आईएएस अभिषेक सिंह से शादी के आधार पर कैडर बदलकर वो यूपी आ गई थीं। बांदा के बाद अब लखीमपुर खीरी की डीएम बनी हैं।

Advertisement

पति अभिषेक भी रहे हैं चर्चा में

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह और आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल की मुलाकात साल 2009 में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 2012 में शादी की थी। उत्‍तर प्रदेश कैडर में आईएएस रहते अभिषेक सिंह ने साल 2023 में अपने पद से इस्‍तीफा देकर बॉलीवुड की राह पकड़ ली थी।

एक गाने में अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाते नजर आए थे। हाल ही अभिषेक सिंह उस वक्‍त फिर चर्चा में आए जब इन्‍होंने आईएएस की नौकरी वापस पाने के लिए आवेदन किया और उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने आवेदन को नामंजूर कर दिया।

इसे भी पढ़ें- बाइक से आया, हाथ पकड़ा और...अयोध्‍या में महिला सिपाही से बीच सड़क कांस्‍टेबल ने की छेड़खानी- VIDEO

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड