अपडेटेड 29 April 2024 at 18:39 IST

8 साल की बच्ची के साथ रेप, फिर 13 साल के बच्चे ने नाले में.... गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात

Ghaziabad News: 13 साल के बच्चे ने अपने 11 साल के भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

Follow : Google News Icon  
Gang rape in Noida
13 साल का बच्चा निकला मास्टरमाइंड | Image: Republic/प्रतीकात्मक तस्वीर

Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी मिल रही है कि एक 13 साल के बच्चे ने पहले एक 8 साल की लड़की के साथ रेप किया और फिर उसके शव को अपने 11 साल की भाई की मदद से नाले में फेंककर उसे ईंट से ढक दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के पिता ने की थी आरोपी की पिटाई

पुलिस की पूछताछ में लड़के ने बताया कि जहां वो रहता था, उसके घर के पास ही वो लड़की भी रहती थी। करीब 1 महीने पहले उसने अपने पिता से शिकायत कर दी थी कि लड़के ने उसके साथ गंदी हरकत की। इसपर उसके पिता ने लड़के की जोरदार पिटाई कर दी थी। इस बात को लेकर वो खुन्नस में बैठा कि वो इसका बदला जरूर लेगा। एक दिन उसे वो मौका मिल गया। उसने उस लड़की को पास के स्टोररूम में ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने बताया कि जब लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो उसने पास में रखी ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिसके कारण लड़की की मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने 11 साल के भाई को बुलाया और दोनों उसके शव को नाले के पास लेकर गए और नाले में फेंक दिया। शव को छिपाने के लिए दोनों ने ईंट से उसे ढक दिया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया है कि लड़की 20 अप्रैल को गायब हो गई और 21 अप्रैल को उसके माता-पिता और आसपास के लोगों ने उसकी बॉडी नाले से बरामद की। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि 11 साल के उस बच्चे ने कहानी बनाते हुए उसके परिवार को बताया था कि एक 65 साल के व्यक्ति ने नाले में एक लड़की की लाश देखी है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Amit Shah Fake Video मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार; तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को नोटिस

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 29 April 2024 at 17:58 IST