अपडेटेड 15 July 2025 at 11:21 IST

सिद्धू मूसेवाला पैटर्न पर हुआ एल्विश यादव के दोस्त Rahul Fazilpuria पर हमला, थार दौड़ा बचाई जान, पीछा कर रहे थे बदमाश- CCTV

Rahul Fazilpuria News : हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। बदमाशों ने उनका पीछा कर हमले को अंजाम दिया।

Follow : Google News Icon  

Singer Rahul Fazilpuria Attacked Video : यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त और सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं फाजिलापुरिया के दावे और पुलिस की थ्योरी को लेकर भी कई अनसुलझे सवाल हैं।

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर ये हमला पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पैटर्न की तर्ज पर किया गया है। फाजिलपुरिया का गांव घटना स्थल के पास में ही है। घटना से पहले का एक CCTV भी सामने आया है। जिसमें सिगंर की ‘महिंद्रा थार रॉक्स’ कार को जाते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि जब फाजिलपुरिया थार में सवार थे, तो उन पर फायरिंग हुई थी। पुलिस उस रोड पर लगे सभी CCTV की जांच कर रही है।

पीछा कर रहे थे बदमाश

सामने आए CCTV में सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया की सफेद रंग की थार कार दिखाई दे रही है। वो अपने घर से निकलकर SPR रोड पर पहुंचे ही थे कि तभी पंच कार, थार का पीछा करने लगी। दावा किया जा रहा है कि कुछ दूर आगे आकर बदमाशों ने राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करनी शुरू करदी। CCTV में साफ दिख रहा है कि सफेद थार के पीछे पंच गाड़ी चलते हुए नजर आ रही है।

वहीं, एक चश्मदीद ने रिपब्लिक भारत को बताया कि गोली पोल पर लगी थी। चश्मदीदों ने बताया की बदमाश टाटा पंच कार में सवार थे, उन्होंने गोली चलाई। चश्मदीदों के मुताबिक गोली डिवाइडर पर लगे हरे रंग के खंभे पर लगी, जो पुलिस अपने साथ ले गई।

Advertisement

गुरुग्राम पुलिस ने हमले से किया इनकार

दावा किया जा रहा है कि जब राहुल फाजिलपुरिया कार में सवार थे, तो उनकी कार पर हमला किया गया। लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने हमले से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर गोली चलने की पुष्टि नहीं है और ना ही किसी गाड़ी पर कोई गोली लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया था। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस पूरे घटनाक्रम में न कोई घायल है और न ही किसी वाहन को कोई गोली लगी है।

'किसी से नहीं दुश्मनी'

रिपब्लिक भारत ने हमले की खबर के बाद फाजिलपुरिया की मौसी उर्मिला से बातचीत की। उन्होंने कहा कि "कल हमें पता चला की गोली चली है, फिर हमने बेटे को भेजा, उसने बताया की राहुल ठीक है और थाने में है। राहुल की किसी से दुश्मनी नहीं है, वो अच्छा लड़का है। जांच होगी तो सच सामने आएगा कि किसने गोली चलवाई।"

Advertisement

सिद्धू मूसेवाला पैटर्न पर पर हमला

राहुल फाजिलपुरिया पर हुए इस हमले में पंजाबी संगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसा पैटर्न सामने आया है। 3 महीने पहले ही फाजिलपुरिया की सिक्योरिटी हटी दी गई थी और सिद्धू की हत्या से पहले भी उनकी सिक्योरिटी को हटा दिया गया था। सिद्धू मूसेवाला की मौत उनके गांव से कुछ दूरी पर हुई थी और फाजिलपुरिया पर भी गांव से कुछ दूर हमला किया गया है। दोनों केस में पहले पीछा किया गया और फिर हमला हुआ।

ये भी पढ़ें: रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने वाली मशहूर मॉडल सैन रेचल गांधी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 July 2025 at 11:21 IST