अपडेटेड 15 July 2025 at 10:58 IST
रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने वाली मशहूर मॉडल सैन रेचल गांधी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
San Rechal Gandhi: पुडुचेरी की मॉडल सैन रेचल गांधी ने 12 जुलाई को कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। उनकी उम्र 26 साल थी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

San Rechal Gandhi: पुडुचेरी की मॉडल सैन रेचल गांधी ने 12 जुलाई को कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। उनकी उम्र 26 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं और ढेर सारी बीपी की गोलियां खा ली थीं। कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि उन्होंने अपने रूम में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें उन्होंने लिखा कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि आखिर सैन रेचल गांधी थीं कौन।
सैन रेचल गांधी ने ना केवल अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया, बल्कि रंगभेद के खिलाफ भी हमेशा से आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने हाल ही में शादी की थी।
मॉडल सैन रेचल गांधी ने किया सुसाइड
वनइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि रेचल गांधी अपने पिता के घर पर थीं जहां उन्होंने कथित तौर पर ब्लड प्रेशर की लगभग 50 गोलियां खा लीं। इसके तुरंत बाद उन्हें JIPMER अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। जांचकर्ताओं का मानना है कि वो पैसों की तंगी का सामना कर रही थीं और व्यक्तिगत दबाव ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने यह भी बताया कि कैसे सैन रेचल ने हाल के महीनों में अपने करियर के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने गहने भी गिरवी रख दिए थे। खबरों की माने तो, उन्होंने अपने पिता से भी आर्थिक मदद की उम्मीद की थी, लेकिन पिता ने उन्हें बताया कि अपने बेटे के प्रति जिम्मेदारियों के कारण वह उनकी मदद नहीं कर सकते।
Advertisement
कौन थीं सैन रेचल गांधी?
सैन रेचल गांधी उर्फ शंकर प्रिया ने मॉडलिंग वर्ल्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह पुडुचेरी के करमनी कुप्पम में रहती थीं और उनके सोशल मीडिया हैंडल की माने तो, उन्होंने 11 जून 2024 को साथ्या से शादी रचाई थी। मॉडलिंग के अलावा सैन रेचल को त्वचा के रंग को लेकर होने वाले भेदभाव के खिलाफ बोलने के लिए भी जाना जाता था।
अपने करियर में अब तक उन्होंने कई ब्यूटी टाइटल जीते हैं, जिनमें मिस पॉन्डिचेरी 2022, मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु 2019, मिस बेस्ट एटीट्यूड 2019, क्वीन ऑफ मद्रास 2022 और ब्लैक ब्यूटी कैटेगरी में मिस वर्ल्ड शामिल हैं। उन्होंने एक पेजेंट कोच के रूप में भी काम किया था।
Advertisement
इस बीच, ऐसी जानकारी सामने आई है कि चूंकि सैन रेचल ने हाल ही में शादी की थी, तो यह पता करने के लिए तहसीलदार स्तर की जांच का आदेश दिया गया है कि क्या मैरिड लाइफ में किसी दिक्कत के चलते तो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर नहीं पड़ा। उनकी मौत की जांच जारी है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 July 2025 at 10:58 IST