Delhi: अपार्टमेंट की अंडरग्राउंड पानी की टंकी में बिजनेसमैन की लाश मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच

द्वारका में सेक्टर-7 के सिद्धार्थ कुंज अपार्टमेंट में पानी के अंडरग्राउंड टैंक से एक बिजनेसमैन का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस आत्महत्या, एक्सीडेंट और हत्या समेत अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है। जानें क्या है पूरा मामला?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Crime: द्वारका में अपार्टमेंट की पानी की टंकी में मिला बिजनेसमैन का शव, आत्महत्या या हत्या?
Delhi Crime: द्वारका में अपार्टमेंट की पानी की टंकी में मिला बिजनेसमैन का शव, आत्महत्या या हत्या? | Image: Representational

Dwarka Water Tank Murder Mystery: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 में एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के अंदर पानी के अंडरग्राउंड टैंक से एक बिजनेसमैन का शव बरामद हुआ है, मृतक सिद्धार्थ (48 वर्षीय) सिद्धार्थ कुंज अपार्टमेंट में रहते थे। जो फर्नीचर कारोबारी थे और परिवार के साथ इसी सोसाइटी में रहते थे। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के मंदिर के ठीक पीछे बने टैंक में उनका शव मिला है। शुरुआती जांच में डूबकर सुसाइड करने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद सच सामने आएगा कि मौत एक्सीडेंटल थी या इसमें किसी और का हाथ था। 

क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना से डूबने या हत्या समेत अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, मृतक की पत्नी और सोसाइटी के लोगों से पूछताछ जारी है और घटना से पहले की टाइमलाइन बनाने की कोशिश की जा रही है, इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं।

परिवार और पड़ोसियों ने क्या बताया? 

परिवार इस हादसे के बाद सदमे में है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन किसी ने ऐसी घटना की उम्मीद नहीं की थी। कई बार मध्यम वर्गीय व्यापारियों पर आर्थिक और पारिवारिक दबाव बढ़ता चला जाता है, जिससे वो परेशान हो जाते हैं। कई बार छोटी-छोटी बातें बड़े हादसे का रूप ले लेती हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज इस केस में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में गूंजेगा 'वंदे मातरम', प्राइवेट रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्‍च होगा

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड