MP: पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची खूनी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर दी सुपारी, फिर आशिक ने रात में घुसकर कर दिया कत्ल; दोनों गिरफ्तार

MP News : धार जिले में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति की हत्या कराई और लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी फरार है। जानें कैसे हुआ खुलासा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dhar Murder Case wife kills husband with the help of her lover
प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की सुपारी | Image: Republic

Dhar Murder Case : प्यार में सब कुछ जायज है, लेकिन किसी का कत्ल नहीं। मध्य प्रदेश के धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदीखेड़ा चारण गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मिर्ची का व्यापार करने वाले देवकृष्ण पुरोहित की अपनी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी।

बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम देकर लूटपाट का मामला बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की त्वरित और सटीक जांच ने पूरे मामले का चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सुरेंद्र भाटी अभी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

बेवफा ने खुद रची साजिश

इस वारदात को 7 अप्रैल की रात अंजाम दिया गया था। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या की पूरी साजिश मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस के अनुसार, प्रियंका का राजगढ़ जिले के कमलेश पुरोहित के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों ने मिलकर पति देवकृष्ण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्रेमी कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को 1 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी।

पत्नी ने खुद लिखाई रिपोर्ट

7 अप्रैल की रात आरोपी चोरों के रूप में घर में घुसे, देवकृष्ण की निर्मम हत्या कर दी और घर में सामान बिखेरकर लूटपाट का नाटक रच दिया। प्रियंका ने खुद थाने में रिपोर्ट लिखाई कि अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति को बंधक बनाया, हत्या, सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए।

Advertisement

अपना जुर्म कबूला

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक प्रमाणों से जांच की दिशा सीधे मृतक की पत्नी प्रियंका की ओर मुड़ गई। कड़ी पूछताछ में प्रियंका टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

परिवार में मातम

मृतक देवकृष्ण पुरोहित की मां लक्ष्मीबाई और बहन ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारवालों ने बताया कि प्रियंका और देवकृष्ण की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। 2021 में गौना के बाद प्रियंका ससुराल आई, लेकिन शुरू से ही उसका व्यवहार परिवार के प्रति खराब था। वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती, हाथापाई करती और अक्सर मायके चली जाती थी। मोबाइल फोन ज्यादा इस्तेमाल को लेकर भी कई बार विवाद हुआ था।

Advertisement

परिवार अब आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी सुरेंद्र भाटी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज पार कर नवी मुंबई पहुंचा भारतीय जहाज 'ग्रीन आशा', अपने साथ लाया 15,400 टन LPG

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड