अपडेटेड 2 August 2025 at 23:12 IST

सुपारी दी, शराब पिलाया और करवा दी हत्या...गैरमर्द संग आशिकी में पत्‍नी ने पति को सुलाया मौत की नींद; 1 साल बाद ब्‍वॉयफ्रेंड संग ऐसे हुई गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 1 साल पुराना मर्डर केस को सुलझाया है। इसमें सोनिया का अफेयर चल रहा था, वह अपने पति को धोखा दे रही थी। इसके बाद पति को सुपारी देकर मरवा दिया। एक साल पुराने इस मर्डर केस में बॉयफ्रेंड और कातिल पत्नी को अरेस्ट किया गया है।

Follow : Google News Icon  
husband Murder Case
पति हत्या का मामला | Image: Republic

Murder Case: वो कहते हैं ना गुनाह कभी छुपता नहीं है, आखिर में सामने आ ही जाता है... कत्ल, धोखा और प्रेम में टूटता विश्वास, आज अपनों को किस तरफ लेकर जा रहा है, ये सोचकर हैरानी होती है। जब अपने सगे रिश्ते ही इतने स्वार्थी हो जाए कि जान तक ले लें। खैर दिल्ली से एक और मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने अपनी ही पति की हत्या करवा दी, वो भी गैर मर्द के लिए।  

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक साल पुराने मर्डर केस का खुलासा किया है। जिसमें सोनिया और रोहित को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सोनिया और रोहित का आपस में अफेयर चल रहा था... और विजय ( सोनिया की बहर का देवर) और सोनिया ने मिलकर प्रीतम प्रकाश (सोनिया के पति) की हत्या की थी। सोनिया के 3 बच्चे है सोनिया ने प्रीतम प्रकाश से लव मैरिज की थी। 

क्राइम ब्रांच की एक टीम प्रीतम प्रकाश को ढूंढने के लिए निकली थी, टीम को प्रीतम प्रकाश के मोबाइल फोन की लोकेशन मिलती है, जिसके बाद पुलिस रोहित नाम के शख्स के पास पहुंचती है। रोहित सोनिया का बॉयफ्रेंड था, जिसके पास से प्रीतम का मोबाइल फोन मिला।

रोहित ने बताई सोनिया से अफेयर की बात 

पुलिस ने रोहित से पूछताछ शुरू की, तो उसने बताया कि उसका सोनिया नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है और सोनिया ने यह फोन उसको डिस्ट्रॉय करने के लिए दिया था। लेकिन उसने इस फोन को डिस्ट्रॉय नहीं किया, बल्कि एक नया नंबर लेकर वो सिम इस फोन में डाल दी और फोन को इस्तेमाल करने लगा।

Advertisement

क्राइम ब्रांच ने रोहित की जानकारी के आधार पर सोनिया को गिरफ्तार किया और सोनिया से पूछताछ की। सोनिया ने बताया कि 5 जुलाई 2024 के दिन उसका पति प्रीतम प्रकाश सोनीपत में मुझे लेने के लिए घर आया था, वहीं पर उसको हमने शराब पिलाई और विजय जो कि सोनिया की बहन का देवर है, उसको 50,000 रुपये दिए और प्रीतम की हत्या को उस रात अंजाम दे डाला।

परेशान पति बार बार सोनिया को रोकता था

सोनिया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पति प्रीतम प्रकाश को पता चल गया था कि उसकी पत्नी सोनिया का रोहित के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात से वह नाखुश था और बार-बार सोनिया को रोहित से बात करने के लिए मना करता था। इसी वजह से सोनिया और विजय ने मिलकर प्रीतम की हत्या की थी।

Advertisement

पुलिस ने सोनिया की निशानदेही पर विजय को गिरफ्तार किया। आरोपियों को हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। रोहित, विजय पर पहले से कई मुकदमे दर्ज थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच में पाया कि सोनिया और रोहित का आपस में अफेयर चल रहा था और विजय और सोनिया ने मिलकर प्रीतम प्रकाश की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE/ जब 10 साल की उम्र में आशा भोसले ने गाया था गाना, शेयर किया किस्सा

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 August 2025 at 23:12 IST