EXCLUSIVE/ जब 10 साल की उम्र में आशा भोसले ने गाया था गाना, माइक के सामने खड़े होकर कांप रही थी लीजेंडरी सिंगर, शेयर किया किस्सा

Asha Bhosle: रिपब्लिक के मंच पर आशा भोसले ने अपने करियर से जुड़े कई मजेदार किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि जब पहली बार गाना गाया तो हालात कैसे थे?

Follow : Google News Icon  
Asha Bhosle
Asha Bhosle | Image: Republic

Asha Bhosle: 80 सालों से लोगों को मुधर आवाज से लोगों को दीवाना बना रहीं लीजेंडरी सिंगर आशा भोसले ने रिपब्लिक के मंच पर शिरकत की। आशा भोसले ने यहां एक बार फिर अपनी सुरों का तो जादू चलाया ही। इसके साथ ही वो कई मजेदार किस्से भी शेयर करती नजर आईं। आशा ‘ताई’ ने अपने तमाम गानों के पीछे की कई दिलचस्प कहानियां साझा की। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उनकी इस मैजिकल म्यूजिकल जर्नी की शुरुआत की।

‘ताई’ ने 10 साल की उम्र में शुरू किया था गाना 

आशा भोसले जब महज 10 साल की थी, तो उन्होंने बताया कि पहला गाना गाया था। 1943 में मराठी फिल्म "माझा बाला" में "चला चला नव बाला" गाना गाया था। सिंगर ने बताया कि जब पहली बार माइक उन्होंने अपने हाथ में थामा था, तो वो कांप रही थीं।

रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के सामने आशा भोसले ने इस गाने से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहला गाना रिकॉर्ड किया तो मैं 10 साल की थी। ये गाना मुझे माइक के सामने खड़े होकर गाना था और उस वक्त मैं कांप रही थी, क्योंकि तब कुछ पता नहीं था। पिता जी ने अपने गाने रिकॉर्ड करके रखे थे। फिर पहला गाना जब मैंने गाया तो मुझे लगा कि मैं गा सकती हूं। दीदी नहीं सिर्फ गाती, मैं भी गा सकती हूं।

उन्होंने आगे कहा कि वहां से ये लाइफ शुरू हुई। वहां से आज तक खड़ी हूं। फिल्म लाइन का खड़ा होना ऐसा होता है जहां 10 बजे आप स्टूडियो पहुंच जाएं, तो रात को 10-11 बजे आपको छोड़ते हैं। कभी-कभी सुबह 8 बजे छोड़ते हैं। माइक का लाइफ विचित्र है। ऐसे ही जीवन यहां तक आया है।

Advertisement

बॉलीवुड को दिए कई सुपरहिट गाने 

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक प्रसिद्ध गायक और अभिनेता थे। उन्होंने ही कम उम्र में उन्हें शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी। आशा भोसले ने अपने करियर में 13 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं। 

यह भी पढ़ें: Raanjhanaa: फिल्म के नए क्लाइमैक्स में जी उठा 'कुंदन', सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीन्स; क्यों भड़के फैंस?

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड