Delhi: CR पार्क में कैसे हुआ डबल मर्डर? पड़ोसी असद बन गया खूंखार कातिल, पिता-बेटे को चाकू से गोद डाला

Delhi CR Park Double Murder: दिल्ली के चितरंजन पार्क में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। तारा अपार्टमेंट में एक पड़ोसी ने पिता और बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CR Park Double Murder
दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी | Image: Republic

Delhi Double Murder News: राजधानी दिल्ली के चित्तरंजन (CR पार्क) इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। शुक्रवार (17 अप्रैल) तारा अपार्टमेंट के O BLOCK के बाहर एक पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान राकेश सूद (उम्र- 62 साल) और करण सूद (उम्र- 27 साल) के तौर पर हुई। वहीं, हत्या करने वाला फरार आरोपी असद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार, असद उसी अपार्टमेंट में रहता था। वे राकेश और करण का पड़ोसी था। उनके बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने खूनी रूप ले लिया और असद ने इस डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया।

चाकू से किया हमला और हो गया फरार

अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राकेश और करण तारा अपार्टमेंट्स के O Block में रहते थे, जबकि आरोपी असद F Block में रहता था। उनके बीच काफी समय से पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था। असद शुक्रवार शाम 7 बजे के आसपास राकेश के घर पहुंचा और उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार (17 अप्रैल) रात करीब 9:30 बजे मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से सूचना मिली कि तारा अपार्टमेंट से तीन लोगों को घायल अवस्था में वहां लाया गया है। डॉक्टरों ने राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद को मृत घोषित कर दिया था, जबकि चचेरे भाई राहुल का इलाज चल रहा है। जांच में पता चला है कि मृतक बाप-बेटे प्रॉपर्टी का काम करते थे।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ CR पार्क थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। CR पार्क दिल्ली के पॉक इलाकों में आता है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: डेटिंग ऐप्स के जरिए लड़कियों से करता था दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग और खाते में सेंधमारी... दिल्ली में चल रहा 'रोमांस स्कैम', ठग गिरफ्तार

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड