प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, डंडे से की पिटाई फिर... महिलाओं ने सहेली को दी खौफनाक मौत; इस बात से थीं नाराज
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दो महिलाओं ने अपनी ही सहली पर अमानवीय अत्याचार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
- भारत
- 2 min read

Crime News: देशभर के अलग-अलग कोने से प्यार और दोस्ती के नाम पर कत्ल की सामने आ रही अलग-अलग वारदतों ने दिल दहला कर रख दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली के साथ 'गंदा' काम कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी महिलाओं ने पहले पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर उसे तड़पाया। वो दर्द के मारे चीखती रही, लेकिन उन्हें उस पर दया नहीं आई। इसके बाद उन्होंने बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस अमानवीय अत्याचार के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा फैल गया है।
गुप्तांग में डाली मिर्च, फिर डंडे से पीटा
आरोप है कि दो महिलाओं ने पहले पीड़िता के गुप्तांग में मिर्च डाली और फिर उसे डंडे से पीटा। वो पीड़िता को तब तक पीटती रहीं, जब तक कि वो बुरी तरह से जख्मी नहीं हो गई।
सीने पर चढ़कर उसे बेरहमी से पीटा
बताया जा रहा है कि आरोपी महिलाओं ने मृत महिला के साथ बेहद क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया। पहले उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित किया। उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर खूब तड़पाया। इसके बाद उसे लात-घूंसों से मारा। इतना ही नहीं, उस पर लाठी-डंडे भी बरसाए। जब इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने उसके सीने पर चढ़कर उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement
किस लिए दी इतनी खौफनाक मौत?
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि समय के साथ तीनों महिलाओं की दोस्ती में खटास आ गई थी। आरोप है कि पीड़िता गांव-गांव जाकर दूसरी दोनों महिलाओं के चरित्र पर कीचड़ उछाल रही थी। इसी बात को लेकर उनमें आपसी झगड़े बढ़ते चले गए। कथिततौर पर इसी से तंग आकर दोनों महिलाओं ने पीड़िता को सबक सिखाने की ठानी और उन्होंने उसके साथ ऐसी क्रूरता को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।