फिर चाकूबाजी से दहली दिल्ली, डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हिरासत में सभी नाबालिग

Delhi News: दिल्ली के मयूर विहार स्थित आचार्य निकेतन में एक डिलीवरी ब्वॉय की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम अरुण राज और उसकी उम्र 22 साल थी। वो पटपड़गंज इलाके का रहने वाला था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Horrific Murder In Sambhal: Shoe Trader Killed and Chopped Into Pieces After Discovering Wife’s Affair
दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या | Image: X

Delhi Murder news: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर हत्या की वारदात से दहल गई है। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या हुआ। बताया जा रहा है कि नाबालिगों संग डिलीवरी बॉय की कहासुनी हुई। इसके बाद उन्होंने चाकुओं से बेरहमी से वार करने शुरू कर दिए। मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है।

घटना सोमवार (2 फरवरी) दोपहर 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक युवक का नाम अरुण राज और उसकी उम्र 22 साल थी। वो पटपड़गंज इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। अरुण के गले और सीने पर चाकू के कई घाव मिले हैं।

पुलिस को मिली घटना की सूचना

मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी को लगभग रात 8:15 बजे PS पांडव नगर के आचार्य निकेतन में चाकू मारने की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचने पर अरुण राज (22 साल) जो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था, वहां घायल हालत में मिला। उसे तुरंत LBS अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के गले और सीने पर चाकू के कई घाव थे।

कहासुनी हुई और फिर धारदार हथियार से किया हमला

घटना को लेकर शुरुआती जांच में पता चला कि तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए थे। उनकी डिलीवरी बॉय सं थोड़ी कहासुनी हुई और इसके बाद उन्होंने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से भाग गए।

Advertisement

हिरासत में तीनों आरोपियों को लिया गया

मौके पर क्राइम टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठे किए। इस दौरान आसपास के रास्तों और घटनास्थल के CCTV फुटेज की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच कई टीमें गठित कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की और घटना में शामिल तीनों नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: मां गई थी गांव, बाप ने नाबालिग बेटी से 15 दिनों में 5 बार किया रेप; पीड़िता ने जब हैवानियत का दर्द किया बयां तो कांप उठी दिल्ली

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड