कार के शीशे तोड़े, दूल्हे पर अटैक और फिर... दुल्हन को SUV में अगवा कर ले गए बदमाश; फिल्मी स्टाइल में किया अपहरण

एमपी के गुना में बदमाश पति के सामने उसकी नई नवेली दुल्हन को अगवा कर ले गए। अब यह अजीबोगरीब घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dalit groom stopped from mounting horse in UP
Dalit groom stopped from mounting horse in UP | Image: PTI/file

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना (Guna) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नई नवेली दुल्हन (Bride) को बदमाश फिल्मी स्टाइल में किडनैप (Kidnapping in Filmy Style) कर ले गए। इस दौरान दूल्हे (Groom) से भी मारपीट की।

बताया जा रहा है कि यह वारदात तब हुई जब महिला शादी के अगले दिन अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी। नवविवाहित जोड़ा (Newly Wed Couple) कार से जा रहा था, तभी कथिततौर पर कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने कार के शीशे तोड़े, दूल्हे पर धावा बोला और दुल्हन को अगवा कर ले गए।

पांच बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी के दो बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना की जांच की जा रही है।

पति के सामने पत्नी को किया अगवा

एसडीओपी दीपा डुडवे ने कहा- ‘यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुना जिले मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे 46 पर रुठियाई इलाके में घटी। नया नवेला जोड़ा अशोकनगर से निकला था। तभी कुछ बदमाशों ने उनकी कार रोककर टायर पंचर कर दिए। फिर कार के शीशे तोड़े और दूल्हे पर हमला कर दिया। इसके बाद दुल्हन को एसयूवी कार में जबरन उठाकर ले गए।’

Advertisement

मामले पर क्या बोली पुलिस?

उन्होंने आगे बताया- 'मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और टीम ने दुल्हन को बचाया। सात बदमाशों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से चार को इंदौर से और एक को देवास से दबोचा गया है। इन सभी आरोपियों की उम्र 20 साल के करीब है। वहीं दो लोग फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) ने बताया कि आरोपियों ने महिला का अपहरण क्यों किया इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। आरोपियों से पूछताछ के बाद इस बारे में ज्यादा जानकारी हाथ लगेगी।

Advertisement

प्रेम-प्रसंग के चलते हुआ अपहरण?

वहीं इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। मौके पर मौजूद रहे लोगों का कहना है कि जब एक आरोपी दूल्हे पर चाकू से हमला कर था तब नई नवेली दुल्हन बदमाश का नाम आकाश लेकर पुकार रही थी। वह आकाश से गुहार लगा रही थी कि वो उसके पति के साथ मारपीट नहीं करे और उसे बख्श दे। 

यह भी पढ़ें: पूर्व BJP विधायक के बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, सुसाइड नोट में पत्नी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड