नशे में आया, मां की गोद से 3 महीने की बेटी को छीना और गर्दन मरोड़ कर दी हत्या... करनाल में बाप बना वहशी, नाले में मिली मासूम की लाश

तीन महीने की मासूम ने अभी दुनिया देखी भी नहीं थी कि उसके ही पिता ने उससे उसकी जिंदगी छीन ली। जल्लाद बने पिता ने दूधमुंही बच्ची को नाले में फेंककर मार डाला।

Follow : Google News Icon  
Karnal infant murder
Karnal infant murder | Image: ANI

Karnal: हरियाणा के करनाल में एक जल्लाद बाप ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी से झगड़े के बाद उसने बेटी की गर्दन मरोड़कर उसे मार डाला। मासूम की सांसे बंद होने के बाद उसे गंदे नाले में फेंक आया। बेटी को खोने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घरेलू विवाद के चलते पिता ने अपनी तीन महीने की बच्ची की जान ले ली। रविवार देर रात आरोपी ने पहले पत्नी से झगड़ा किया। इसके बाद बच्ची को छीनकर ले गया और उसकी जान ले ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया और बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

परिवार के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज

उत्तर प्रदेश के बहराइच की निवासी अनीता ने बताया कि करीब 6 साल पहले उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर सोनू का हाथ थामा और उससे लव मैरिज की। इसके चलते परिवार में रिश्ते खराब हो गए। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुई। दोनों ही तीन महीने की थी। भाई सालों से करनाल में रह रहा था, तो उसने माता-पिता को भी वहीं रहने के लिए बुला लिया।

दारू पीने की आदत से परेशान रहने लगी पत्नी

शादी के बाद रिश्ते सुधरे तो परिवार ने सोनू और अनीता को करनाल रहने के लिए बुला लिया। उन्होंने दोनों को अपने घर से कुछ दूरी पर किराए पर मकान दिलाया। यहां आकर सोनू कैंपरों को दुकानों में रखने का काम करने लगा, लेकिन उसने दारू पीना शुरू कर दिया। उसकी रोज की इस आदत के चलते घर में क्लेश होने लगा।

Advertisement

देर रात तक खूब हुआ लड़ाई-झगड़ा

पति की रोज की दारू पीने की आदत से परेशान पत्नी घर छोड़कर मायके आ गई। वो अपने साथ दोनों बेटियों को भी ले आई। अनिता के मुताबिक, नशे में धुत्त सोनू रविवार की देर रात आया और घर वापस चलने की जिद करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई-झगड़ा हुआ। झगड़े के समय ही वो एक बच्ची (दिव्यांशी) को घर से लेकर भा गया।

जल्लाद आरोपी ने खुद कबूला जुर्म

बच्ची को लेकर घबराई अनीता तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ में सोनू उन्हें गुमराह करने लगा। लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने पहले बच्ची की गर्दन मरोड़ी। इसके बाद जब बच्ची की सांस थम गई तो उसने उसे कपड़े में लपेटकर नाले में फेंक दिया।

Advertisement

मासूम की हत्या से टूटी मां

3 महीने की दुधमुंही बच्ची को खोने के बाद मां पूरी तरह से टूट गई है। अनीता ने सोचा भी नहीं होगा कि जिससे उसने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की, वही उसकी 'आंखों के तारा' का हत्यारा बन जाएगा। अनीता ने रोते बिलखते हुए आरोपी पति के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा, 'ये रूम पर रहते थे और मैं माता-पिता के साथ रहती थी। ये शराब पीकर आए और फिर इन्होंने मेरी बच्ची को मुझसे छीना और उसे मारकर यहां लाकर फेंक दिया। इसे सजा होनी चाहिए। मेरी बच्ची 3 महीने की थी।'

आज आरोपी की कोर्ट में होगी पेशी

वहीं SHO, सिविल लाइंस पुलिस थाना रामलाल ने कहा, 'काफी दिनों से इनके परिवार में विवाद चल रहा था। हमें एक सूचना मिली थी कि अनीता नाम की एक महिला की 3 महीने की बेटी है जिसे उनके पति छीनकर ले गए हैं। हमने मिलकर ऑपरेशन किया और 3-4 घंटे में हमने पूरा मामला सुलझा दिया। हमने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। अब बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'गंदे नाले से बच्ची के शव को बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश करेंगे।'

यह भी पढ़ें: 'मैंने अपनी बेटी और ममता बनर्जी ने कुर्सी...', RG कर रेप पीड़िता की मां का तीखा प्रहार, बोलीं- गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड