'मैंने अपनी बेटी और ममता बनर्जी ने कुर्सी...', RG कर रेप पीड़िता की मां का तीखा प्रहार, बोलीं- गंभीर नतीजे भुगतने होंगे
रत्ना देबनाथ ने बेटी के साथ हुए बलात्कार और हत्या को लेकर एक बार फिर ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बेटी और ममता बनर्जी ने कुर्सी खोई है।
- भारत
- 3 min read

Ratna Debnath attacked on Mamata Banerjee: कोलकाता के आरजी कर रेप पीड़िता की मां और बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया।
पानीहाटी सीट से विधायक रत्ना देबनाथ ने अपने फेसबुक पोस्ट में सीएम सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज मैंने नबन्ना की 14वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक की। ईमानदारी की ताकत बहुत बड़ी होती है। बस अन्याय के खिलाफ धैर्य से लड़ना होता है।'
'मैंने अपनी बेटी और ममता बनर्जी ने कुर्सी खोई'
उन्होंने आगे लिखा, 'आज मैं और ममता दोनों ही शोक में हैं। मैंने अपनी इकलौती बेटी खो दी और उन्होंने लोगों के लिए काम करने का वादा किया। जबकि उन्होंने अपनी कुर्सी खो दी।'
‘ममता बनर्जी एंड टीम को बहुत कुछ देखना बाकी’
रत्ना देबनाथ यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, ‘ममता बनर्जी और उनकी टीम को अभी बहुत कुछ देखना है। उन्हें दुखद परिणाम भुगतने होंगे। बस इंतजार करना होगा।’
Advertisement
सीबीआई की नई टीम करेगी जांच
कोलकाता हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही 2024 के आरजी कर अस्पताल रेप-मर्डर मामले के लिए सीबीआई एसआईटी का गठन किया है। तीन सदस्यीय सीबीआई की एसआईटी की अगुवाई एक संयुक्त निदेशक करेंगे और कोर्ट में 25 जून को होने वाली अगली सुनवाई के दौरान रिपोर्ट पेश करेंगे।
रत्ना देबनाथ कई बार लगा चुकी हैं आरोप
बता दें कि रत्ना देबनाथ ने कई बार आरोप लगा चुकी हैं कि इस मामले में कई अपराधी शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, 'कई अपराधी हैं और उन सभी की सरगना ममता बनर्जी है। अगर उसे पकड़कर जेल में डाल दिया जाए, तो सभी अपराधियों के नाम सामने आ जाएंगे।'
Advertisement
उन्होंने आगे कहा था,'जिन लोगों ने उस रात मेरी बेटी के साथ खाना खाया था, उनकी अभी तक जांच नहीं हुई है। जेल में सिर्फ प्रिंसिपल है। ममता बनर्जी समेत कॉलेज प्रशासन के लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा हमारे तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम भी मेरी बेटी की हत्या में शामिल हैं।'
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल में पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य घटना ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया था।
इसके बाद कोलकाता पुलिस ने सिविक वालंटियर संजय रॉय को पीड़िता के साथ बलात्कार के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, परिवार ने आरोप लगाया कि इस घटना में संजय रॉय के अलावा और भी लोग शामिल थे।