अपडेटेड 20 April 2025 at 20:05 IST
BREAKING: कर्नाटक के पूर्व DGP का मर्डर, घर में मिली खून से लथपथ लाश; पत्नी को लेकर हत्या का संदेह
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की उनके ही घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का संदेह पत्नी पर है।
- भारत
- 2 min read

बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की उनके ही आवास पर चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। ओमप्रकाश मूलतः बिहार के रहने वाले थे और बेंगलुरु में वो अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी ने पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
कर्नाटक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व डीजीपी/आईजीपी (सेवानिवृत्त) ओम प्रकाश, 1981 बैच के अधिकारी, दक्षिण पूर्व डिवीजन पुलिस के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत एचएसआर लेआउट में अपने आवास पर मृत पाए गए। कथित तौर पर उनकी पत्नी ने उनकी हत्या की है। हालांकि, इस मामले में अभी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
घर में बंदूक लेकर घूमती रहती थी पत्नी
पूरा घर कथित तौर पर खून से लथपथ था। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश ने पहले अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी घर में बंदूक लेकर घूमती रहती हैं। पूर्व डीजीपी 2015-17 तक सेवारत रहे थे। हालांकि, हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घरेलू कलह और सुरक्षा को लेकर डर मुख्य पहलू बनकर उभर रहे हैं। वहीं संदेह के घेरे में उनकी बेटी भी बताई जा रही हैं। करीब 10 दिन पहले परिवार में बड़ा झगड़ा हुआ था।
पुलिस के पहुंचने पर पत्नी ने दरवाजा खोलने से किया इनकार
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी ने कथित तौर पर दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। ओम प्रकाश पर चाकू से वार किया गया था और घर में उन्हें खून से लथपथ पाया गया। ओम प्रकाश ने 2015 में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में कार्य किया और वह 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने होम गार्ड और फायर सर्विसेज के डीजी के रूप में भी काम किया और 2017 में सेवानिवृत्त हुए।
Advertisement
पूछताछ के लिए पत्नी को हिरासत में लिया गया
एचएसआर लेआउट पुलिस ने अब पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मूल रूप से बिहार के चंपारण के पिपरासी गांव से, उन्होंने भूविज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
इसे भी पढ़ें: मिट्टी में लिपटी, चेहरे पर जख्म… खंडहर में इस हालत में पड़ी थी मासूम बच्ची, दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने किया रेस्क्यू
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 April 2025 at 19:45 IST