Ballia News: पिता ने 3 महीने तक अपनी ही बेटी के साथ की 'गंदी करतूत'; जब मां को पता लगा...

Ballia: किशोरी ने कुछ दिन पहले अपने पिता की करतूत की जानकारी अपनी मां को दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Minor Girl Raped In Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Ballia: बलिया जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर उसके पिता ने लगातार तीन माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी पिता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के रविवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक किशोरी के साथ उसके पिता अजय सिंह द्वारा डरा धमकाकर घर में ही लगातार तीन माह तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।

किशोरी ने कुछ दिन पहले अपने पिता की करतूत की जानकारी अपनी मां को दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर अजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी अजय सिंह को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप गिरफ्तार कर बलिया की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः बारिश के कारण पानी की टंकी गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में कई लोग दबे; 1 महिला की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड