अपडेटेड 1 October 2024 at 22:35 IST

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में बनाया संबंध, ब्लीडिंग होने पर इंटरनेट पर ढूंढता रहा इलाज, प्रेमिका की मौत

गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है, जहां एक लड़की ने सेक्स के बाद हुई ब्लीडिंग के बाद दम तोड़ दिया।

Follow : Google News Icon  
woman died
महिला की मौत | Image: Shutterstock/Representational

Gujarat News: सात महीने का रिलेशनशिप, यौन संबंध और फिर... गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है, जहां एक लड़की ने सेक्स के बाद हुई ब्लीडिंग के बाद दम तोड़ दिया। इस दौरान लड़की का बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले जाने के बजाय इंटरनेट पर इलाज ढूंढता रहा। इस पूरे मामले ने सुनने वालों की नींद उड़ा दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 23 साल की नवसारी में नर्सिंग कोर्स के फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। उसकी लड़के से पहली बार मुलाकात तीन साल पहले हुई थी। हालांकि दोनों दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे के संपर्क में नहीं थे। इसके बाद करीब 7 महीने पहले दोनों सोशल मीडिया के जरिये फिर जुड़े। पुलिस के अनुसार, दोनों ने सात महीने तक रिलेशन में रहने के बाद क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का प्लान बनाया। 23 सिंतबर को दोनों ने एक होटल बुक किया जहां वो ठहरे। यहां यौन संबंध बनाने के बाद लड़की को अचानक हेवी ब्लीडिंग होने लगी। इसे देख दोनों काफी डर गए थे।

ब्लीडिंग के दौरान भी की संबंध बनाने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी लड़के ने ब्लीडिंग के दौरान भी संबंध बनाने की कोशिश की थी। पुलिस ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।

होती रही हैवी ब्लीडिंग, इंटरनेट पर ढूंढता रहा इलाज

हालांकि लड़की का बॉयफ्रेंड मेडिकल हेल्प को कॉल करने के बजाय काफी समय तक ऑनलाइन ब्लीडिंग रोकने के तरीकों के बारे में (इंटरकोर्स के दौरान ब्लीडिंग कैसे रोके?) खोजता रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़के ने कपड़े की मदद से ब्लीडिंग रोकने की कोशिश की लेकिन इससे मदद नहीं मिल पाई। ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद घबराए लड़के ने आनन-फानन में अपने दोस्त को बुलाया। फिर उसने दोस्त की मदद से लड़की को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हालांकि यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

आरोपी लड़के को पुलिस हिरासत में भेजा गया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की की मौत की वजह प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट और उसकी वजह से हेवी ब्लीडिंग बताई गई है। पुलिस ने 26 साल के आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया गया है। वहीं कोर्ट ने आरोपी को 4 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार रजनीकांत जल्द होंगे डिस्चार्ज, बिना सर्जरी हुआ खास ट्रीटमेंट; जानें थलाइवा का हेल्थ अपडेट

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 1 October 2024 at 22:35 IST