कार से पीछा, फाटक बंद और फायरिंग... पंजाब में AAP नेता का नफे सिंह स्टाइल में मर्डर- Inside Story

AAP Leader Gurpreet Singh Gopi Murder: पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
aap leader murder in punjab
पंजाब में आप नेता की गोली मारकर हत्या | Image: pti

AAP Leader Gurpreet Singh Gopi Murder: दो बार के विधायक नफे सिंह राठी और उनके अंगरक्षक की 25 फरवरी को हरियाणा के बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी इस मर्डर की गुत्थी सुलझी भी नहीं कि पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

हैरान करने वाली बात ये है कि जिस स्टाइल में हरियाणा में इनेलो के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की गई थी, ठीक उसी तरह आप नेता पर भी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अब ये महज एक इत्तेफाक है या दोनों मर्डर का कुछ कनेक्शन है, इसके बारे में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन सात दिन के भीतर सड़क पर घेरकर दो नेताओं की हत्या से डर का माहौल है।

आप नेता की नफे सिंह स्टाइल में हत्या

पंजाब के तरनतारन में जिस AAP नेता की हत्या हुई है उनकी पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई है। जिस समय ये घटना हुई वो अपने कार से यात्रा कर रहे थे। इस वारदात को गोइंदवाल साहब रेलवे क्रॉसिंग पर अंजाम दिया गया। जानकारी मिली है कि गुरप्रीत सिंह अकेले अपनी कार से कपूरथला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हमलावर उनका पीछा कर रहे थे। इस बीच एक रेलवे फाटक पर गाड़ी रुकी और बदमाशों ने आप नेता पर गोलियों की बरसात कर दी।

खबर के मुताबिक आप नेता गुरप्रीत सिंह गोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलावर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV कैमरे से बदमाशों को खंगाल रही है।

Advertisement

नफे सिंह की हत्या कैसे हुई?

25 फरवरी को शाम 5 बजे के करीब हरियाणा के बहादुरगढ़ में  इनेलो के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने देर तक उनकी कार का पीछा किया और फिर जैसे ही रेलवे फाटक पर राठी की गाड़ी रुकी, गुंडों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दी। नफे सिंह पर बदमाशों ने 50 राउंड फायरिंग की थी। 

इसे भी पढ़ें: नफे सिंह की हत्या के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला कौन? पुलिस को मिली कामयाबी

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड