नफे सिंह की हत्या के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला कौन? पुलिस को मिली कामयाबी

नफे सिंह राठी की हत्या के बाद अब उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nafe Singh Rathi Death Threats
नफे सिंह राठी को मिली थी धमकी | Image: @Naferathi/ Representative

Nafe Singh Murder Latest Updates: नफे सिंह राठी की हत्या के बाद अब उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने घर पर अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकी दी। 

हरियाणा के बहादुरगढ़ पुलिस ने नफे सिंह राठी हत्याकांड के बाद उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी को राजस्थान से बहादुरगढ़ ला रही है। पूछताछ में नफे सिंह की हत्या को लेकर भी सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

बता दें कि नफे सिंह की हत्या पर सियासी संग्राम भी जारी है। गुंडों ने INLD के प्रदेश प्रमुख पर करीब 50 राउंड फायरिंग की और बीच सड़क पर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली। अब उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की हिरासत में है और इस मर्डर पर कई अहम सुराग मिल सकती है। 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड