खौफनाक: 'रमन राघव' देख कातिल बना 13 साल का नाबालिग, पत्थर से कुचलकर बहन की कर दी हत्या; सन्न कर देगी वजह

13 साल के नाबालिग ने इस घटना को अंजाम सीरियल किलर पर बनी बॉलीवुड फिल्म को देखकर दिया। बच्ची का कत्ल करने की वजह थीं उसकी चिढ़।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Crime News
नाबालिग ने किया बहन का कत्ल | Image: Republic

Maharashtra Crime News: मुंबई के नालासोपारा इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां एक 6 साल की मासूम बच्ची का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। बच्ची के सिर को पत्थर से कुचल दिया गया। इस जुर्म को अंजाम देने वाला कोई और नहीं उसका चचेरा भाई था और उसकी उम्र महज 13 साल थीं। ऐसा क्या हुआ कि 13 साल का बच्चा कातिल और अपनी बहन की जान का ही दुश्मन बन गया? पूरा मामला आपको सन्न कर देगा।

बताया जा रहा है कि 13 साल के नाबालिग ने इस घटना को अंजाम सीरियल किलर पर बनी बॉलीवुड फिल्म को देखकर दिया। बच्ची का कत्ल करने की वजह थीं उसकी चिढ़। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। 

पहाड़ी में मिली बच्ची की लाश

मामला पालघर जिले के नालासोपरा का है। पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र वंकुटे ने मामले को लेकर PTI-भाषा को बताया कि बच्ची का शव रविवार (2 मार्च) सुबह करीब 4.30 बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिला था। शनिवार शाम से लड़की लापता थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि मामले में हमने नालासोपारा से 13 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है। मृतका उसकी चचेरी बहन है। उसने कथित तौर पर जलन की वजह से उसकी हत्या कर दी, क्योंकि उसे लगा कि हर कोई उसे लाड़-प्यार करता है।

Advertisement

गुमराह कर रहा था नाबालिग, ऐसे खुली पोल

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मर्डर केस को कैसे सुलझाया। उन्होंने बताया कि पास की एक कंपनी के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें लड़के को बच्ची को कहीं ले जाता देखा गया। पहले तो नाबालिग पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाद में उसने जुर्म कबूल लिया।

गला घोंटा और फिर पत्थर से कुचला सिर

मामले को लेकर यह भी बताया कि बच्चे ने एक हिंदी फिल्म से प्रेरित होकर इस घटना को अंजाम दिया। उसने कथित तौर पर लड़की का गला घोंटा और फिर चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रमन राघव' एक सीरियल किलर के बारे में है। फिलहाल इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी भाई को जुवेनाइल सेंटर भेज दिया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कार के शीशे तोड़े, दूल्हे पर अटैक और फिर... दुल्हन को SUV में अगवा कर ले गए बदमाश; फिल्मी स्टाइल में किया अपहरण

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड