10 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, खेत में मिला शव... बदलापुर के बाद अब कोल्हापुर में दरिंदगी

महाराष्ट्र के बदलापुर के बाद अब कोल्हापुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolhapur case
Kolhapur case | Image: PTI/representative

Kolhapur Rape-Murder Case: महाराष्ट्र के बदलापुर के बाद अब कोल्हापुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। 10 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई गई।

दरअसल, 22 अगस्त की सुबह कोल्हापुर के एक गन्ने के खेत में मासूम का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद लोगों में भयंकर आक्रोश है। मृतक बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज की मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में उसके चाचा को कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

गन्ने के खेत में मिला शव

पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। 10 साल की बच्ची बुधवार, 21 अगस्त की शाम से लापता थी। काफी समय तक बेटी के नहीं मिलने पर परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराईं। अगले दिन नाबालिग का शव उसके घर से करीब 800 मीटर दूर शिये गांव के एक गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा मिला।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

न्यूज एजेंसी के अनुसार, अधिकारी का कहना है कि मामले में पुलिस ने मृतक बच्ची के चाचा को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी से पूछताछ में यह साबित हो गया है कि उसी ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जांच में यह भी पता चला है कि बच्ची को तलाशने के दौरान आरोपी ने उसकी मां से झूठ बोला था कि उसकी डांट की वजह से वो नाराज होकर चली गई है।

Advertisement

दोषी को मिलेगी कड़ी सजा 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिये में हुई घटना को गंभीरता से लिया गया है। इस मामले की तह तक जाकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Kolkata Case: डॉक्टरों ने मानी 'सुप्रीम' अपील, 11 दिनों बाद हड़ताल खत्म; काम पर लौटे डॉक्टर्स

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड