COVID-19: चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत के बाद दहशत, पंजाब में अबतक कितने केस?
COVID-19: देश भर में बढ़ते कोराना वायरस के मामलों के बीच चंडीगढ़ से एक मरीज की मौत की जानकारी सामने आई है। चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज सुबह कोरोना से पीड़ित एक मरीज ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है, प्रशासन ने अस्पताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
- भारत
- 2 min read

COVID-19: देश भर में बढ़ते कोराना वायरस के मामलों के बीच चंडीगढ़ से एक मरीज की मौत की जानकारी सामने आई है। चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज सुबह कोरोना से पीड़ित एक मरीज ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है, प्रशासन ने अस्पताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला 40 साल का मजदूर लुधियाना में मजदूरी करता था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच में रेफर कर दिया गया। मरीज के लगातार स्वास्थ में होती गिरावट के बाद उसकी कोविड की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद मरीज को आइशोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। दुखद बात ये है कि तमाम कोशिशों के बाद भी मजदूर को बचाया नहीं जा सका।
पंजाब में कोरोना के 3 एक्टिव केस
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है जो यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला था। 4 दिन पहले उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच लाया गया था, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रशासन से राजकुमाप के संपर्क में आने वालों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है, ताकि समय रहते उनकी भी जांच की जा सके। बता दें कि पंजाब में फिलहाल कोरोना के 3 एक्टिव केस हैं।
Advertisement
जीएमएचएस-32 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने क्या कहा?
चंडीगढ़ जीएमएचएस-32 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट गैप ताहमी ने बताया कि कल एक मरीज आया था। उसमें कोविड का पता चला था। आज सुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। वह 40 साल का था और फिरोजाबाद, यूपी का रहने वाला था। उसे सांस की कुछ समस्या और बुखार था, फिर उसे यहां रेफर किया गया। हमने एक आइसोलेशन वार्ड बनाया है। हमें संदेह है कि यहां कोविड से पीड़ित और भी लोग आ सकते हैं। अभी तक वैरिएंट की पहचान नहीं हुई है। अभी यह शुरुआती चरण में है।