Covid-19 Cases in india: फिर डराने लगा कोरोना वायरस; महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या पहुंची 101, तेजी से पैर पासर रहा नया वैरिएंट

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में Covid-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। यहां आंकड़ा 100 तक पहुंच चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Corona Case
फिर डराने लगा कोरोना वायरस | Image: Pixabay

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19)  तेजी से पैर पसारने लगा है। ताजा मामलों में जिस तरीके से बढ़ोतरी हो रही है उससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। महाराष्ट्र में तो मामला मौत तक पहुंच गया है।  राज्य में इस साल जनवरी से अब तक कोविड से जुड़ी दो मौतें हुई हैं। कोरोना का नया वैरिएंट सिंगापुर, थाईलैंड और हांगकांग में तेजी से बढ़ते हुए भारत तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस मुंबई में पाए गए हैं। वहीं, भारत में फिलहाल कोरोना महामारी एक्टिव केस का आंकड़ा 250 को पार कर गया है।


कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से एशिया के कुछ हिस्सों में दस्तक दे रहा है। कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखा रहा है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और  सोमवार कोमुंबई के KEM अस्पताल में 2 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद लोगों में हड़कंप मच गई है। वैसे भारत में अभी स्थिति नियंत्रण में है और ज्यादा संख्या में नए केस नहीं आ रहे हैं लेकिन अगर लापरवाही बरती गई तो हालत बिगड़ भी सकते हैं। भारत में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) अलर्ट मोड पर है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में Covid-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जनवरी से अब तक 6,066 टेस्ट में से 106 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 101 अकेले मुंबई से हैं। वर्तमान में मुंबई में 101 पॉजिटिव मामले हैं। हल्के लक्षणों के लिए उपचाराधीन 52 रोगियों में से 16 अस्पताल में भर्ती हैं। दो मौतें हुई हैं, हालांकि दोनों ही मरीज गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। ILI और SARI सर्वेक्षणों के माध्यम से रेगुलर टेस्ट जारी है। पुणे में जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है।

नए वैरिएंट के क्या हैं लक्षण?

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर कई डॉक्टरों का कहना है कि JN-1 एक साल पुराना वेरिएंट है, कोई नया वायरस नहीं है। न ही यह कोई नया स्ट्रेन है। पॉजिटिव केस इसलिए सामने आ रहे हैं क्योंकि टेस्ट किए जा रहे हैं। देश मौजूदा हालात को देखते हुए घबराने जैसा कुछ नहीं है। मगर लापरवाही बरतने से खतरा बढ़ सकता है। JN.1 के सामान्य लक्षणों में गले में खराश, बुखार, सूखी खांसी, मतली और उल्टी हैं। ऐसे कोई भी लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Advertisement

JN.1वैरियंट पहली बार कब हुई पहचान

बता दें कि कोरोना के नए केस JN.1वैरियंट के सामने आ रहे हैं। JN.1 वैरिएंट की पहचान पहली बार अगस्त 2023 में पहचान की गई थी। कोविड का ये नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 से विकसित हुआ है, जिसमें 30 म्यूटेशन हुए हैं। गले में खराश, बुखार, सूखी खांसी, मतली और उल्टी कुछ सामान्य लक्षण हैं जो JN.1 से संक्रमित रोगियों में आम तौर पर दिखाई देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बार JN.1 को 'रुचि का वैरिएंट' बताया था। हालांकि, वर्तमान समय में जैसे मामले सामने आ रहे हैं, उससे एक बात तो साफ है कि यह खतरनाक है। JN.1 अन्य वैरिएंट से कम चिंताजनक नहीं है; यह अत्यधिक संक्रामक स्ट्रेन L455S म्यूटेशन के कारण जोखिम वाला है।

यह भी पढ़ें: अब केरल नहीं भारत के इस राज्य में एक भी व्यक्ति अनपढ़ नहीं

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड