Covid 19: 3758 तक पहुंचे कोविड संक्रमण के एक्टिव केस, उत्तर प्रदेश में नए वेरिएंट से हुई पहली मौत
Corona Virus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1 जून 2025 की सुबह 8 बजे तक के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है। शनिवार को ये संख्या 3395 थी।
- भारत
- 2 min read

Covid 19 Case: कोविड संक्रमण का नया वेरिएंट भारी टेंशन दे रहा है। पूरे भारत में नए वेरिएंट के बाद लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। 1 जून तक देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4 हजार के करीब जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 363 नए कोरोना केस सामने आए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट से उत्तर प्रदेश में पहली मौत भी हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जून 2025 की सुबह 8 बजे तक के नए आंकड़े जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब पूरे भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 3758 हो चुके हैं। शनिवार को एक्टिव मामलों की संख्या 3395 थी, जो इस बार की रिकॉर्ड 685 केस मिलने के बाद पहुंची थी।
कोरोना के चलते पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामले 164 पहुंच गए हैं। हालांकि इनमें 64 मामले दूसरे राज्यों से अधिसूचित हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत भी हुई है। कर्नाटक में 63 साल के एक बुजुर्ग ने कोरोना के चलते जान गंवा दी, जबकि केरल में एक 24 साल की महिला की मौत हुई है। इसके पहले उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना के नए वेरिएंट के बाद पहली मौत दर्ज की गई।
10 दिनों में मामलों की संख्या में भारी उछाल आया
भारत में 22 मई को सिर्फ 257 सक्रिय कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे। 26 मई तक ये संख्या 1010 हो गई। अब ये बढ़कर 3758 हो गई है। इससे स्पष्ट है कि सिर्फ एक हफ्ते में दस गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। देश के एक तिहाई से ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में भी मामलों की संख्या अधिक है, जबकि गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।