BMC Budget 2025: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी ने पेश किया 74,000 करोड़ रुपये का बजट

देश के सबसे अमीर नगर निकाय माने जाने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 74,427 करोड़ रुपये का अपना बजट पेश किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BMC building
महाराष्ट्र बीएमसी बजट | Image: PTI

देश के सबसे अमीर नगर निकाय माने जाने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 74,427 करोड़ रुपये का अपना बजट पेश किया। नगर निकाय के लिए राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक- बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी के समक्ष यहां बीएमसी मुख्यालय में अतिरिक्त नगर आयुक्तों ने बजट प्रस्तुत किया।

नगर निकाय का कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त होने के बाद से यह एक प्रशासक के अधीन है। दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमान 74427.41 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो 2024-25 के बजट अनुमान यानी 65180.79 करोड़ रुपये से 14.19 प्रतिशत अधिक है।’’

सामान्य रूप से नगर निगम आयुक्त स्थायी समिति के समक्ष बजट प्रस्तुत करते हैं, लेकिन यह तीसरा वर्ष है जब बजट प्रशासन के समक्ष पेश किया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2025 से पहले LSG के मालिक संजीव गोयनका ने खेला बड़ा दांव,खरीदी नई टीम

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड