'जनता देख रही है सब जानती है कि कौन चर्चा से भाग रहा, ये विपक्ष की अराजकतावादी मानसिकता...', संसद की कार्यवाही में बाधा डालने पर नितिन नबीन आगबबूला

संसद में जारी गतिरोध को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को विपक्ष पर संसद की कार्यवाही जानबूझकर बाधित करने का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bjp national president nitin nabin
'जनता देख रही है सब जानती है कि कौन चर्चा से भाग रहा, ये विपक्ष की अराजकतावादी मानसिकता...', संसद की कार्यवाही में बाधा डालने पर नितिन नबीन आगबबूला | Image: Instagram

संसद में जारी गतिरोध को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को विपक्ष पर संसद की कार्यवाही जानबूझकर बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहा हंगामा विपक्ष की ‘अराजक मानसिकता’ को दिखाता है। नवीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

इसके बावजूद विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनता देख रही है कि चर्चा से वास्तव में कौन भाग रहा है। नितिन नवीन ने गृह मंत्री अमित शाह का बयान साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष का मकसद चर्चा करना नहीं बल्कि अराजकता फैलाना है। विपक्ष को लोकसभा अध्यक्ष को चर्चा के लिए पत्र लिखना चाहिए। हम बुधवार दोपहर 3 बजे से गुरुवार दोपहर 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं।"

'कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराते हुए देखना सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय'

नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराता हुआ नजर आ रहा है जो सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। नवीन आज दिल्‍ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित थीं।

Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि 2011 में जब श्रीनगर के लाल चौक पर देश का तिरंगा लहराने पर सवाल उठते थे, तो देश के करोड़ों युवाओं के दिल में दर्द होता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संविधान में शामिल कश्मीर से संबंधित अनुच्छे 370 को समाप्त किया और सही मायने में जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है। उन्होंने कहा, "आज कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराता हुआ नजर आ रहा है। यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।"

इससे पहले अमित शाह ने क्या कहा

Advertisement

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से कहा, "'लापता,' 'भाग गए' और 'भगोड़े' जैसी भाषा भारत के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में अभी-अभी सुनाई पड़ रही है। जब से सत्र शुरू हुआ, तब से मैं लगातार संसद आ रहा हूं। मैं अपने चैंबर में बैठता हूं। चूंकि विपक्ष संसद के दोनों सदनों को चलने नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या किया जा सकता है?"

उन्होंने कहा, "जहां तक चर्चा का सवाल है, सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार नीट को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार है। चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए। विपक्ष इसकी मांग कर रहा था और हमने इसे स्वीकार किया।" शाह ने कहा, "मैंने भी कह दिया है कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो (विपक्ष) चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं। अब जनता तय करे कि कौन भाग रहा है।"

इसे भी पढ़ें- विदेश से बुलाती लड़कियां, चेहरे-प्राइवेट पार्ट की कराती सर्जरी, फिर करवाती 'गदा काम', जिस्‍मफरोशी मामले में उज्बेकिस्तान की लोला लखनऊ से गिरफ्तार
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड