'देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट पुल का निर्माण पूरा...', रामेश्वरम में बोले PM मोदी, जानिए पंबन ब्रिज की खासियत
देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल पंबन ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद पीएम मोदी ने रामनाथपुरम में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
- भारत
- 4 min read

PM Modi in Rameshwaram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे। पंबन ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद उन्होंने रामनाथपुरम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में मेगा प्रोजेक्ट्स का बहुत तेजी से काम हो रहा है। उत्तर, पश्चिम, पूर्व के बाद दक्षिण में पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है।
तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों में बेकरारी दिखी। इतना ही नहीं, जनसभा के चेहरे पर पीएम मोदी का भाषण सुनने की उत्सुकता साफ झलक रही थी। पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन कि शुरुआत रामनवमी के मौके पर रामलला की ललाट पर तिलक का जिक्र करते हुए किया। उन्होंने कहा आज रामनवमी का पर्व है। अब से कुछ समय पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। उन्होंने भगवान राम के जीवन, उनके राज से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा को राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार बताया।
प्रौद्योगिकी-परंपराओं को साथ लाता है पंबन ब्रिज-PM
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत रत्न डॉ कलाम की भूमि है, उनके जीवन ने हमें दिखाया कि विज्ञान और अध्यात्म एक दूसरे के पूरक हैं। इसी तरह रामेश्वरम के लिए नया पंबन ब्रिज प्रौद्योगिकी और परंपराओं को एक साथ लाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर लिया है। इतनी तेजी वृद्धि का एक बड़ा कारण हमारा बेहतरीन आधुनिक इंफ्रास्टक्टर है। बीते 10 सालों में हमने रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट, बिजली, पानी गैस पाइपलाइन जैसे इंफ्रास्टक्टर के लिए बजट को लगभग 6 गुना बढ़ाया है।
'12 लाख से ज्यादा पक्के घर गरीब परिवारों को मिले'
प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि बीते दशक में भारत ने सोशल इंफ्रास्टक्चर पर भी रिकॉर्ड निवेश किया है। बीते 10 सालों में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर देशभर के गरीब परिवारों को मिले हैं। उन्होंने बताया कि इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहर 12 लाख से ज्यादा पक्के घर तमिलनाडु में गरीब परिवार के भाई-बहनों को मिले हैं।
Advertisement
मेगा प्रोजेक्ट्स पर तेज गति से काम हो रहा- पीएम मोदी
उन्होंने आगे कहा कि देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर बहुत तेज गति से काम हो रहा है। अगर आप उत्तर में देखेंगे तो दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक चेनाब ब्रिज जम्मू-कश्मीर में बनाया गया है। अगर आप पश्चिम जाएंगे तो देश का सबसे लंबा समुद्री पुल, अटल सेतु, मुबंई में बनाया गया है। वहीं पूर्व में असम में बोगीबील ब्रिज दिखेगा। वहीं अब दक्षिण में दुनिया के कुछ वर्टिकल लिफ्ट ब्रिजों में से एक पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है।
क्या है इस ब्रिज की खासियत?
बता दें कि पीएम मोदी ने आज पंबन ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। समुद्र के पानी में निर्मित देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। पीएम मोदी ने साल 2019 में इसका शिलान्यास किया था। आज रामनवमी के अवसर पर उन्होंने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन कर दिया है। यह ब्रिज 535 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुआ है।
Advertisement
ब्रिज मंडपम से रामेश्वरम तक बना है। नया पुल 110 साल 1914 में बने पुराने पंबन ब्रिज की जगह बनाया गया है। नए पंबन ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका वर्टिकल लिफ्ट मैकेनिज्म है, जो इसके 72.5 मीटर के हिस्से को ऊपर उठा सकती है। इससे बड़े जहाज भी नीचे से बड़े आसानी से गुजर सकेंगे। समुद्र तल से 22 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पुल 2.5 किमी से अधिक लंबा है। पुल को 17 मीटर ऊपर तक उठाया जा सकेगा। नए ब्रिज पर दोहरी रेल लाइनें हैं, इन पटरियों पर ट्रेनें 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसके शुरू होने के बाद मंडपम से रामेश्वरम का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। पुराने पुल के मुकाबले 3 मीटर ऊंचा बना है।
इस पुल को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि शिप के जाने के लिए बीच से खुल जाएगा। पुराने ब्रिज की स्विंग को खुलने में 35 से 40 मिनट तक लगते थे, जबकी इसकी लिफ्ट खुलने में महज 5 मिनट 30 सेकंड लगते हैं। 3 मिनट में बंद किया जा सकता है।