Rajasthan: पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहना कांस्टेबल को पड़ा भारी, हुई गिरफ्तारी

शहर में एक कांस्टेबल को पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारियों के लिए अपशब्द कहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में अधिकारियों के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Constable arrested for abusing police officials
पुलिस अधिकारियों को अपशब्द कहने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार | Image: Representative image

शहर में एक कांस्टेबल को पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारियों के लिए अपशब्द कहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में अधिकारियों के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त बलराम ने मंगलवार को कहा, ‘‘आरोपी कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को कल हरजी खटीक नामक निजी व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।’’

पुलिस के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात था। उसने 20 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। वीडियो में उसने जयपुर के पुलिस आयुक्त सहित छह पुलिस अधिकारियों और संबंधित निजी व्यक्ति के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहे।

अधिकारी ने बताया कि मामले के संबंध में आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:  BIG BREAKING: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी, फटाफट यहां करें चेक

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड