अपडेटेड 25 March 2025 at 14:04 IST

BIG BREAKING: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी, फटाफट यहां करें चेक और ऐसे लें प्रिंटआउट; देखें टॉपर्स की लिस्‍ट

बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्‍ट का इंतजार कर रहें छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट आ गया है।

Follow : Google News Icon  
Bihar Board Inter Results 2025
Bihar Board Inter Results 2025 | Image: PTI

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्‍ट का इंतजार कर रहें छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट आ गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से ये जानकारी दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट  https://interbiharboard.com/ पर जारी किया गया है। इसके अलावा छात्र अलग-अलग साइट पर भी जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर भी छात्र अपना परीक्षा परीणाम देख सकते हैं।

इन स्टेप्स को फ्लो करके छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

  • सबसे पहले छात्र को BSEB  की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com/ पर जाना होगा।
  • होमपेज पर Bihar Board Class 12 Result 2025 के लिंक को क्लिक करना है।
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरना है।
  • सभी संबंधित बॉक्स को भरने के बाद सबमिट बटन का ऑप्सन आएगा, इसे दबाना है
  • आपके स्क्रीन पर BSEB 12वीं रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसके बाद मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं

बता दें कि  बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक हुईं थीं। परीक्षा में 12.90 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हुए थे।

Advertisement

इस साल कुल 86.5% छात्र सफल 

इस साल कुल 86.5% छात्र सफल हुए हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए हैं।
 

इसे भी पढ़ें- UP: शादी के 5वें दिन प्रेमी संग संबंध, 15वें दिन कराई पति की हत्या
 

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 March 2025 at 13:39 IST