'आरोपी कोई अपना ही...',हिमानी नरवाल के हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मां ने किया बड़ा खुलासा,भाई ने की ये मांग

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। हिमानी की मां ने आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himani Narwal With Mother & Brother
हिमानी नरवाल की मां ने किया बड़ा खुलास | Image: ANI/X

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार, 3 मार्च को हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सचिन है जो बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है। घटना को अंजाम देने के बाद से ये फरार था। मगर पुलिस ने आज इसे धर दबोचा। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद हुई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हिमानी की मां ने बड़ा खुलाया किया है।


हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक के सांपला में हाईवे के पास एक सूटकेस में मिला था। हरियाणा पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी को झुलसाने की कोशिश में लगातार जुटी है। हिमानी नरवाल की हत्या की जांच के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) का भी गठन किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उम्मीद जा रही है कि पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की मां ने आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

हिमानी की मां ने बेटी को लेकर कही बड़ी बात

हिमानी नरवाल की मां सविता ने कहा, आरोपी कोई अपना ही है और नजदीकी है। चाहे वे पार्टी से जुड़ा हो या कोई दोस्त हो या रिश्तेदार हो। मेरे घर तक वही आ सकता है जिस पर वो हद से ज्यादा विश्वास करती होगी। मगर उसके साथ कोई भी गलत करता है तो उसके खिलाफ वो कदम उठाती थी। उसका विश्वास अगर कोई तोड़ता था वो आवाज उठता थी। वो किसी का भी एक गलत बर्दाश्त नहीं करती थी। कुछ ना कुछ तो गलत हुआ है। अब हम आरोपी के लिए फांसी की सजा मांगते हैं।

आरोपी को फांसी की सजा हो-भाई

वहीं, हिमानी नरवाल हत्याकांड में एक आरोपी के गिरफ्तार होने पर हिमानी  के भाई जतिन ने कहा, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आज हम उसका (हिमानी नरवाल का) अंतिम संस्कार करेंगे। मीडिया में बहुत सारी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। हमें न्याय मिलेगा हमें अभी भी नहीं पता कि आरोपी कौन है, पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। हम आरोपी के लिए मौत की सजा चाहते हैं।

Advertisement

कौन है हिमानी नरवाल का हत्यारा

हिमानी हत्याकांड का आरोपी सचिन बहादुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाला है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी तथाकथित तौर पर हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था। आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है। यहां ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि हिमानी को वो काफी पैसे भी दे चुका था। वो बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि हरियाणा पुलिस नहीं की।  पुलिस आज इस हत्याकांड से जुड़ा बड़ा खुलासा कर  सकती है।
 

यह भी पढ़ें: Himani Narwal: रिलेशनशिप, पैसे की डिमांड और मर्डर... कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड में नया मोड, बॉयफ्रेंड निकला कातिल!

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड