Haryana: रोहतक में बंद सूटकेस में मिली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की लाश, पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर जताया दुख
हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की महिला नेता हिमानी नरवाल की बेहरमी से हत्या कर दी गई। उनकी लाश बस स्टैंड के पास एक सूटकेश में मिला है।
- भारत
- 3 min read

हरियाणा के रोहतक में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जिले में सांपला बस अड्डे के पास शनिवार को सूटकेस में एक महिला का शव मिला। अब सूटकेस में मिली लाश की पहचान हो गई है। यह कांग्रेस की महिला नेता हिमानी नरवाल (Himani Narwal) की लाश थी। किसी ने उनकी हत्या कर शव को सूटकेश में डाल कर बल स्टैंड के पास फेंक दिया। अब इस हत्याकांड पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दुख जताया है।
पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने X पोस्ट में लिखा, रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग
उन्होंने आगे कहा, एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय व दोषियों को कठोरतम दंड दिलाए।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से चर्चा में आई थी हिमानी
कुछ राहगीरों ने सूटकेस को बस स्टैंड पर देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पहले पुलिस ने बताया कि महिला रोहतक के विजय नगर की निवासी थी और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष थी। बात में पुलिस ने बताया कि यह लाश कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की है। इस हत्याकांड की खबर आग की तरह पूरे हरियाणा में फैल गई।
Advertisement
कांग्रेस के साथ चुनाव प्रचार में रही थी सक्रिय
बता दें कि हिमानी नरवाल कांग्रेस नेता राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में खासा सक्रिय थी। हिमानी ने इस यात्रा की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की थी, जिसमें वो राहुल सहित कई कांग्रेस नेताओं का साथ नजर आई थीं। रोहतक में भी दीपेंदर हुड्डा और भूपेंदर हुड्डा के चुनाव प्रचार में हिमानी खासा सक्रिय थी। रोहतक के कांग्रेस विधायक ने हिमानी की हत्या पर दुख जताते हुए हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की है।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
सांपला थाने के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। हत्या किसने और क्यों कि यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में हुई इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से एक बार फिर यह उजागर हो गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सरकार और पूरी कानून व्यवस्था को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचे।