निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी के बयान पर बढ़ी सियासत, चिराग पासवान ने कहा, उनको खुद नीतीश के साथ बैठकर...

चिराग पासवान ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, अगर उनके पास इतनी जानकारी है तो उन्हें मुख्यमंत्री के साथ बैठकर बताना चाहिए कि क्या चल रहा और क्या नहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
chirag paswan and tejashwi yadav
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव | Image: Facebook

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई है। हालांकि, ना तो पिता नीतीश की ओर से और ना ही बेटे निशांत की ओर से इस चर्चा पर कोई टिप्पणी की गई है। मगर निशांत को लेकर बिहार की सियासी गलियारों में हवा जोरों से चल रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उन्हें लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। अब उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पलटवार आया है।


लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने RJD नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि निशांत कुमार को राजनीति में आने से रोकने की साजिश रची जा रही है। चिराग ने कहा, अगर उनके पास इतनी जानकारी है तो उन्हें मुख्यमंत्री के साथ बैठकर बताना चाहिए कि क्या चल रहा है और क्या नहीं। ऐसी बेबुनियाद बातें करने का कोई मतलब नहीं है।

तेजस्वी जाकर नीतीश के साथ बैठ जाएं-चिराग पासवान

चिराग पासवान ने आगे कहा, यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष को लेना है, उन्हें (निशांत कुमार) को तय करना है कि उन्हें राजनीति में आना है या नहीं। अगर आना है तो कब और कैसे आना है, यह फैसला निशांत कुमार को लेना है। वो आएंगे तो जरूर। अगर वे राजनीति में आते हैं तो हम उनका स्वागत जरूर करेंगे। लेकिन तेजस्वी यादव को उन्हें लेकर ऐसी भ्रामक बातें कहना शोभा नहीं देता।

 फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश-चिराग पासवान

तेजस्वी पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि ये एक ऊंगली किसी पर उठाएंगे तो बांकी की सारी ऊंगलियों इन पर ही उठेगी। समन आया है ना अभी फिर से पूरे परिवार को। वहीं, बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने कहा 2025 के विधानसभा नतीजों के बाद NDA की सरकार बनेगी। हम मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और वह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। हम बिरा

Advertisement

 तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

बता दें कि तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा था कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। मगर उन्हें रोकने की साजिश रची जा रही है और निशांत रोकने की साजिश भाजपा और जदयू के मंत्री मिलकर बैठक कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि, बचपन से निशांत हमारे मित्र रहे हैं। हम सब जानते हैं मगर हम भी एक सीमा तक ही बयान दे सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 4 DSP, 3 SHO समेत 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हरियाणा पेपर लीक केस में एक्शन

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड