पर्दे के पीछे से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस, कानून बनाए केंद्र: निशिकांत दुबे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय को ठेकेदारी में चार प्रतिशत के आरक्षण की घोषणा का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठायाछ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishikant Dubey
BJP leader Nishikant Dubey | Image: Sansad TV

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय को ठेकेदारी में चार प्रतिशत के आरक्षण की घोषणा का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस पर्दे के पीछे से अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) की श्रेणी में मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इसे रोकने के लिए कानून बनाया जाए।

निशिकांत दुबे ने शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दुबे ने जो भावना व्यक्त की है, उस बारे में संबंधित मंत्रालय को अवगत करा दिया जाएगा। भाजपा सांसद दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कारण देश का धर्म के आधार पर बंटवारा हुआ था और अब फिर से जाति आधारित जनगणना और मुस्लिम आरक्षण के नाम पर यही किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया, ‘‘पिछले दरवाजे से ओबीसी में मुस्लिम को जोड़ने की बात की जा रही है...सरकार से आग्रह है कि कानून बनाइए।’’

 कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण पर बवाल

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी कर्नाटक से संबंधित यह विषय उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य को धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए, लेकिन कर्नाटक में ऐसा नहीं हुआ। सूर्या ने मुस्लिम आरक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र को इसे रोकने के लिए कानून बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: BREAKING: ED दफ्तर पहुंचे लालू यादव, Land For Job घोटाले में पूछताछ; कल राबड़ी और तेजप्रताप से हुए थे सवाल जवाब

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड