BREAKING: ED दफ्तर पहुंचे लालू यादव, Land For Job घोटाले में पूछताछ; कल राबड़ी और तेजप्रताप से हुए थे सवाल जवाब

RJD अध्यक्ष लालू यादव जमीन के बदले नौकरी घोटाले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lalu Yadav
लालू यादव से ईडी की पूछताछ | Image: PTI

नौकरी के बदले जमीन घोटाले ( Land For Job Scam) को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव एक बार फिर मुश्किल में हैं।  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू यादव और उनके परिवार को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। बुधवार को लालू यादव ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए पटना स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे।

लैंड फॉर जॉब केस को लेकर RJD सुप्रीमो लालू यादव और उनका परिवार एक बार मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। ED ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में पूछताछ के लिए लालू यादव और उनके परिवार को समन जारी किया। ईडी के समन के बाद मंगलवार को लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप और पत्नी राबड़ी देवी जांच एजेंसी के सामने हाजिर हुई थी। आज, 19 मार्च को लालू यादव ईडी के सामने पेश हुए। 
 

ED दफ्तर पहुंचे लालू यादव

RJD अध्यक्ष लालू यादव जमीन के बदले नौकरी घोटाले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के बाहर मौजूद रहे और लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। ED ने पिछले साल दिल्ली की एक अदालत में लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामले में आरोपपत्र दायर किया था।
 

बीजेपी पर भड़के तेजस्वी यादव

लालू यादव और राबड़ी देवी से ईडी की पूछताछ पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जब दिल्ली का चुनाव खत्म हुआ तब हमने कहा था कि अब भाजपा की A-Z जो भी टीमें हैं या IT सेल है, उनका काम केवल बिहार में है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम कानूनी व्यवस्था का पालन करने वाले लोग हैं। जो बुलाता है हम जाते हैं। अगर मैं राजनीति में नहीं होता तो मेरे पर एक केस होता क्या? राजनीतिक प्रतिशोध के कारण मुकदमा कराया जा रहा है। इससे हमें फर्क पड़ने वाला नहीं है।
 

Advertisement

 राबड़ी और तेजप्रताप से घंटों पूछताछ

इससे पहले मंगलवार को ईडी ने बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप से लंबी पूछताछ की थी। नौकरी के बदले जमीन घोटाले में दोनों को अलग-अलग कमरे में बिठाकर ED अधिकारियों ने सवाल किए थे। जांच एजेंसी दोनों से केस से जुड़े कई सवालों का जवाब चाहती थी। हालांकि, वे कई सवालों के जवाब टाल गईं। अब बुधवार को लालू प्रसाद यादव भी ईडी के सामने पेश हो हुए है।

इस मामले में ईडी कर रही है जांच

यह मामला 2004-09 के बीच का है, जब यूपीए सरकार में लालू यादव रेल मंत्री हुआ करते थे।  रल मंत्री के पद पर रहते हुए रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर भारी घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू ने उपहार के रूप में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन ली और बदले में नियुक्तियां की गईं। इस मामले में बीते 11 मार्च को ही दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने तेजप्रताप यादव और हेमा यादव समेत अन्य आरोपियों को जमानत दे दी थी।  लैंड फॉर जॉब से जुडे CBI की Conclusive चार्जशीट मामले पर कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दी थी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में सुनीता के साथ मौजूद थी एक 'दिव्‍य शक्ति',जानिए कौन?
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड