Assam: असम विधानसभा में जोरदार हंगामा, कांग्रेस विधायक ने उपसभापति पर किया हमला- BJP का दावा; VIDEO

असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा पर असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमाल मोमिन पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Assam Congress MLA Nurul Huda Attacks Assembly Deputy Speaker Numal Momin Amid High Drama | VIDEO
असम में कांग्रेस विधायक ने उपसभापति पर हमला किया. | Image: Republic

Assam Assembly: असम विधानसभा में भारी हंगामे के बीच सदन के उपाध्यक्ष पर हमला हुआ है। कांग्रेस विधायक पर हमला करने का आरोप लगा है। असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा पर असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमाल मोमिन पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया।

21 मार्च की घटना को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू किया। ये लोग बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सामने आया कि असम कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा ने कथित रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष नुमाल मोमिन पर हमला किया। मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा- 'असम विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र स्थान है, जहां इस तरह का असंवैधानिक व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इस तरह की हरकतें असम और भारत के सच्चे मूल्यों के खिलाफ हैं।'

हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया जवाब

इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुलासा किया कि उन्हें मोमिन से एक व्हाट्सएप संदेश मिला, जिसने उन्हें हमले की जानकारी दी और बताया कि वो अस्पताल में भर्ती है। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- ‘"मुझे मोमिन से एक व्हाट्सएप संदेश मिला कि नूरुल हुदा ने उस पर हमला किया है और वो अब अस्पताल में भर्ती हैं। मैं स्पीकर से अनुरोध करता हूं कि वो पुलिस केस दर्ज कराएं, क्योंकि ये सदन के बाहर हुआ और फिर पुलिस इसकी जांच करेगी।’

दिलीप सैकिया ने AIUDF विधायकों पर लगाए आरोप

बीजेपी सांसद और पार्टी की असम इकाई के चीफ दिलीप सैकिया ने भी एक वीडियो पोस्ट और घटना को राज्य के राजनीतिक इतिहास का काला दिन बताया। उन्होंने 'X' पर लिखा- ‘पूर्वी बंगाल के मूल निवासियों के वोटों से चुने गए AIUDF विधायकों का आज विधानसभा में आक्रामक व्यवहार बेहद चिंताजनक है। उनके कामों ने न सिर्फ सदन की पवित्रता का अनादर किया है, बल्कि उनके असली इरादों को भी उजागर किया है। मैं इस आचरण की कड़ी निंदा करता हूं और अध्यक्ष से विधानसभा की गरिमा को बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। असम इस तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं करेगा।’

Advertisement

यह भी पढे़ं: आम आदमी पार्टी को लगा किसका डर? दिल्ली विधानसभा की चलती कार्यवाही से भागे विधायक

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड