'साधु' बन संसद परिसर में 'ड्रामा' करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ संसद परिसर में 'साधु' बनकर सांकेतिक प्रदर्शन करना पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भारी पड़ गया। धार्मिक भावनाएं आहत करने और भगवा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav
Pappu Yadav | Image: X/ANI

Pappu Yadav news: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संसद परिसर के बाहर 'साधु' बनकर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर 'ड्रामा' करना उन्हें भारी पड़ गया। दिल्ली में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया।

पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज

सूर्य मैथिल नाम के शख्स ने पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने जिस तरह से भगवा का अपमान किया और संसद के बाहर जो ड्रामा किया, उसे राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और INDI गठबंधन के अन्य सांसदों का समर्थन मिला। पप्पू यादव ने भगवान रामलला विराजमान की तस्वीर तक अपने पैरों के नीचे रख दी... इससे सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि मैंने उनके खिलाफ जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मैं गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, DCP नॉर्थ, DCP नॉर्थ वेस्ट, ACP जहांगीरपुरी और SHO जहांगीरपुरी से मांग करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उन सभी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।

संसद में किया था प्रदर्शन

शुक्रवार (31 जुलाई) को विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया था। इस दौरान पप्पू यादव 'साधु' बनकर वहां आए और परिसर में बैठकर चंदा इकट्ठा करने लगे। राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने उन्हें चंदा दिया। इसके बाद अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने वहां आकर पप्पू यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पैसे डालने के कुछ देर बाद ही पप्पू यादव दान पेटी लेकर भाग रहे थे।

Advertisement

अनुराग ठाकुर भड़के

इस पर भड़कते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सनातन धर्म, साधु-संतों और भगवान राम की महिमा को ठेस पहुंचाने का कोई भी मौका नहीं चूकते। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि राहुल गांधी संसद में ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं जो भगवान राम के चित्र की आड़ में नाटक रचकर महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाते हैं।

अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस और कारसेवकों पर गोली चलवाने वाली सपा आज छद्म रूप धरकर सनातन परंपरा का मजाक उड़ा रही हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'धैर्य की भी एक सीमा है,जब यह टूटेगी तो भागने की जगह नहीं...', पप्पू यादव के साधु भेष पर फूटा संतों का गुस्सा, कहा- ये यादव नहीं खान है

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड