LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक घट गए दाम; जानिए नए रेट...

एलपीजी सिलेंडर के दाम 17 रुपये तक घटाए गए है। हालांकि ये कटौती 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LPG Cylinder Price
LPG Cylinder Price | Image: PTI

LPG Cylinder Price: मई महीने की शुरुआत एक अच्छी खबर से हुई है। हर महीने की पहली तारीख को ऐसे कई बदलाव होते हैं, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालते हैं। सिलेंडर के दाम भी हर महीने घटते-बढ़ते रहते हैं। तो कभी कीमतें स्थिर भी रहती हैं। इसके साथ ही तेल कंपन‍ियों ने आज (1 मई) को LPG स‍िलेंडर की कीमत को अपडेट कर द‍िया है। कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 17 रुपये तक घटाए गए है। हालांकि ये कटौती 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई है।

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 14.5 रुपये सस्ता हुआ है। तो वहीं कोलकाता में इसके दाम 17 रुपये तक कम कर दिए है।

अब इन कीमतों में मिलेगा सिलेंडर

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1747.5 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1762 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में स‍िलेंडर का दाम घटकर 1851.50 रुपये हो गया है, जो पहले 1868.50 में मिल रहा था। मुंबई में अब ये सिलेंडर 1713.50 रुपये की जगह 1699 रुपये और चेन्‍नई में 1921.50 रुपये की बजाय 1906 रुपये का म‍िलेगा।

इससे पहले 1 अप्रैल को भी कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटाए थे। तब दिल्ली में 19 किलो वाला इस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये की कटौती हुई थी।

Advertisement

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

वहीं, बात 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की करें तो फिलहाल इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। ये अब भी उसी कीमत पर मिलेगा।

7 अप्रैल 2025 को सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इसके साथ ही दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़कर 853 रुपये हो गए थे। कोलकाता में यह सिलेंडर 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रहा है।

Advertisement

आखिरी बार मार्च 2024 में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम घटे थे।

यह भी पढ़ें: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश! मई के महीने में कैसा रहेगा मौसम का हाल, यहां जानिए

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड