LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर आज से हुआ महंगा; यहां चेक करें नई रेट

देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज, 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यहां चेक करें अपने शहर का रेट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Commercial LPG Price Takes Another Hit Ahead Of Festive Season; Here’s What’s Changed
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर आज से हुआ महंगा | Image: X

त्योहारों के सीजन शुरू होने से ठीक पहले कारोबारियों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने आज, 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी LPG की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने महीने के पहले दिन महंगाई LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को महंगाई का झटका दिया है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं।

देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

दिल्ली में 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

नई दरें लागू होने के बाद आज से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,747.50 से बढ़कर ₹2,810 हो गई है।यानी हर सिलेंडर पर ₹62.50 की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले सितंबर में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में राजधानी  में ₹9.50 की बढ़ोतरी हुई थी।

पटना में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 

मुंबई में भी कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,701 से बढ़कर ₹2,764 हो गई है, यानी ₹63 की बढ़ोतरी। चेन्नई में, कीमत ₹2,916.50 से बढ़कर ₹2,983 हो गई है। लिस्ट में शामिल बड़े शहरों में पटना में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 19-किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹71.50 बढ़कर ₹3,029 से ₹3,100.50 हो गई है।

Advertisement

अहमदाबाद से लद्दाख के लेह तक ये है कीमत

अहमदाबाद में नई कीमत ₹2,831.50 है, जबकि कन्याकुमारी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,046 और अरुणाचल प्रदेश के तवांग में ₹3,073.50 है। लद्दाख के लेह में कमर्शियल LPG सिलेंडर सबसे महंगा है। यहां 19 किलो का सिलेंडर 64.50 रुपये महंगा होकर अब 3,450 रुपये का हो गया है

घरेलू  LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये, पटना में 1,031.50 रुपये और लखनऊ में 979.50 रुपये में उपलब्ध रहेगा।

Advertisement

किस-किस पर पड़ेगा असर

नई बढ़ोतरी सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ आई है, जिससे व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग सेवाओं और छोटे व्यापारियों की लागत पर पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़े हुए एलपीजी खर्च का प्रभाव आगे चलकर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।

कमर्शियल LPG की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

LPG की कीमतें ग्लोबल मार्केट की दरों और विदेशी मुद्रा की वैल्यू में बदलाव पर निर्भर करती हैं। तेल कंपनियां आमतौर पर पिछले महीने की औसत इंटरनेशनल कीमत के आधार पर अपनी कीमतें बदलती हैं। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव के बाद मिडिल इस में बढ़ता तनाव एक बड़ी वजह है। वेस्ट एशिया से, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते, कच्चे तेल और LPG की सप्लाई में रुकावटों ने फ्यूल सिक्योरिटी और कीमतों को स्थिर रखने को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें: सपा के तीसरे उम्मीदवार उतारने की तैयारी पर BJP बोली- असली सरप्राइज तो...

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड