कॉलेजियम ने दो वकीलों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने को मंजूरी दी

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने दो वकीलों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन अधिवक्ताओं में अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chief Justice of India Sanjiv Khanna
Chief Justice of India Sanjiv Khanna | Image: PTI

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने दो वकीलों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन अधिवक्ताओं में अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला शामिल हैं।

यह निर्णय 25 मार्च को कॉलेजियम की बैठक में लिया गया, जिसमें प्रधान न्यायाधीश खन्ना के अलावा न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 'मृत्यु' नहीं 'मृत्युंजय महाकुंभ' था, ममता बनर्जी पर योगी का पलटवार

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड