Punjab: लुधियाना में फैक्ट्री का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा, कई मजदूर अंदर दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में एक फैक्ट्री का हिस्सा ढहने से कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
collapse part of factory  Ludhiana
लुधियाना में फैक्ट्री का हिस्सा ढहने से बड़े हादसा | Image: ANI

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हो गया है। लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में एक फैक्ट्री का हिस्सा ढहने से कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अंदर दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF को भी लगाया गया है। फैक्ट्री के अंदर करीब 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।


हादसे के तुंरत बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। लुधियाना डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा, चार घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ज्यादातर को बाहर निकाल लिया गया या बचा लिया गया है।

फैक्ट्री का हिस्सा ढहने से बड़े हादसा

जानकारी के मुताबिक, करीब छह मजदूर लिंटर के नीचे दब गए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि चैनल गिरने से पिलर गिर गए और पूरा लिंटर नीचे गिर गया। फैक्ट्री में चैनल लगाकर पिलर खड़े किए जा रहे थे। चैनल निकालने से पिलर भी टूट गया और फैक्ट्री का एक हिस्सा भराभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 29 मजदूर काम कर रहे थे।

घटनास्थल पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने लुधियाना के फोकल पॉइंट इलाके में उस जगह का दौरा किया, जहां एक फैक्ट्री का हिस्सा ढह गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही अमरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की जानकारी ली। 

Advertisement

हादसे में एक मजदूर की मौत 

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे छह मजदूरों को NDRF की कई टीम ने बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है।  यह घटना शनिवार शाम ‘फोकल प्वाइंट’ के फेज-8 इलाके में घटी। एक चश्मदीद के अनुसार, इस इमारत के ढहने से पहले जोरदार आवास सुनाई दी थी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दो दल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और फैक्टरी के विभाग एवं नगर निगम की अन्य टीम बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फंसे हुए श्रमिकों को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को बचाव अभियान के पूरा होने तक मौके पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement


 यह भी पढ़ें: Uttarakhand सरकार का बड़ा एक्शन, कालागढ़ में चला बुलडोजर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड