राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर जारी, तापमान में भी गिरावट

राजस्थान के अनेक भागों में सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में जयपुर व कोटा संभाग में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cold wave continues in many areas of Rajasthan
राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर जारी | Image: PTI

राजस्थान के अनेक भागों में सर्दी का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में जयपुर व कोटा संभाग में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 02.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, नागौर और लूणकरणसर में 3.8 डिग्री, करौली में 4.4 डिग्री, दौसा में 5.1 डिग्री और संगरिया में 5.2 डिग्री रहा। राज्य भर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.9 डिग्री व 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan: शरीफुल की पहचान परेड, नौकरानी से कराया गया आमना-सामना

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड