Saif Ali Khan: 'चाकूबाज' शरीफुल की जेल में हुई पहचान परेड, नौकरानी से कराया गया आमना-सामना; देखते ही बोली- ये वो...

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की बुधवार को ऑर्थर रोड जेल में आइडेंटिफिकेशन (पहचान) परेड कराई गई।

Saif Ali Khan was attacked at his home in Bandra on January 16
सैफ अली खान हमले के आरोपी की आइडेंटिफिकेशन परेड | Image: X

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम की बुधवार को ऑर्थर रोड जेल में आइडेंटिफिकेशन परेड (पहचान) कराई गई। शरीफुल पर पिछले महीने सैफ के घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है। फेस रिकग्निशन टेस्ट में भी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे से मैच हो चुका है।

अब सैफ अली खान हमले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की माने तो, शरीफुल इस्लाम की जेल में आइडेंटिफिकेशन परेड कराई गई थी और इस दौरान, आरोपी को पहचानने के लिए एक्टर की स्टाफ नर्स आरियामा फिलिप और आया जुनू भी वहां पहुंची थीं। 

सैफ अली खान हमले के आरोपी की आइडेंटिफिकेशन परेड

सैफ अली खान हमले के आरोपी का जेल के अंदर बारी-बारी से एक्टर के घर के स्टाफ से आमना-सामना कराया गया था। दोनों मेड के सामने 9 अन्य कैदियों के साथ-साथ शरीफुल को भी खड़ा किया गया था। दोनों मेड से फिर उस हमलावर की पहचान करने के लिए कहा गया जो 16 जनवरी को सैफ पर हमला करने के लिए जिम्मेदार था। स्टाफ ने कथित तौर पर शहीफुल को पहचान लिया था। 

आपको बता दें कि आइडेंटिफिकेशन परेड कोर्ट से अनुमत‍ि लेने के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में होती है। इस दौरान, पुलिस या जेल स्टाफ मौजूद नहीं रहता। पहले मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमजीत सिंह दाहिया ने बयान दिया था कि इस मामले में एकदम सही आरोपी को पकड़ा गया है जिसके खिलाफ पुलिस के पास कई सारे सबूत हैं।

Advertisement

सीसीटीवी में कैद आदमी से मिला शरीफुल का चेहरा

कुछ समय पहले सैफ मामले में शरीफुल इस्लाम की एफआरटी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसका मतलब है कि बॉलीवुड एक्टर की बिल्डिंग के सीसीटीवी में दिखा शख्स और गिरफ्तार मोहम्मद शरीफुल इस्लाम एक ही है। फेस रिकग्निशन टेस्ट में शरीफुल इस्लाम का चेहरा सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे से मैच हो चुका है।

ये भी पढे़ंः Saif Ali Khan Case: मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ही निकला सैफ अली खान का हमलावर! टेस्ट रिपोर्ट में चेहरा CCTV फुटेज से हुआ मैच

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड