नोएडा के बड़े रेस्टोरेंट में समोसे से निकला कॉकरोच, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; फूड डिपार्टमेंट ने भेजा नोटिस

ग्रेटर नोएडा के एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी की मार्केट से मंगवाए गए बीकानेर के समोसे में मरा हुआ कॉकरोच निकलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

ग्रेटर नोएडा के एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी की मार्केट से मंगवाए गए बीकानेर के समोसे में मरा हुआ कॉकरोच निकलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समोसे में कीड़ा निकलते ही समोसा खाने वाले परिवार में दहशत फैल गई। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने समोसे के नमूने इकट्ठे कर जांच के लिए भेज दिए हैं और संबंधित रेस्टोरेंट को नोटिस थमा दिया है। इस घटना के बाद समोसे प्रेमियों का मन खट्ट हो गया है।

समोसा खरीदने वाले पीड़ित ने समोसे के अंदर कॉकरोच दिखाया और इसकी वीडियो बनाई। इसका फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, लोगों का आरोप है कि नामी रेस्टोरेंट के खाने से कई बार शिकायत आ चुकी है। इसके बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहां पर साफ सफाई नहीं है। इसके बाद भी लाइसेंस देने पर सवाल उठाए है। वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। ऑनलाइन शिकायत की जानकारी मिली है। उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

बिरयानी की प्लेट से भी कॉक्रोच मिला 

वहीं ऐसी ही एक और खबर सामने आई है। अगर आप भी बिरयानी या नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, रायपुर के द पंजाबी रेस्टोरेंट में ग्राहक को परोसे गए बिरयानी की प्लेट से कॉक्रोच मिलने की शिकायत सामने आई थी। वहीं वेज के साथ नॉनवेज समान एक साथ रखे पाए गए थे। जिसके बाद आज रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची।

एक रेस्टोरेंट पर कार्रवाई

कटोरा तालाब स्थित द पंजाबी रेस्टोरेंट में आज खाद्य विभाग की टीम पहुंची, जहां खाने की अलग-अलग चीजों का सैंपल लिया गया। इस कार्रवाई के बाद रेस्टॉरेंट को तीन दिनों तक भोजन परोसने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार होने तक किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ ग्राहकों को परोसने की अनुमति नहीं होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें : दिल्ली देहात के विकास के लिए 1200 करोड़ रुपए के फंड का एलान

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड