Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़, VIDEO

जयपुर के शहीद स्मारक पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को NEET पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अज्ञात युवकों ने कई बार थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। शहीद स्मारक पर प्रदर्शन के दौरान अज्ञात युवकों ने कई बार थप्पड़ मारे। यह घटना तब हुई जब दिपके को उनके समर्थक कंधों पर उठाकर भीड़ के बीच ले जा रहे थे और वे भीड़ को संबोधित करने वाले थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ युवकों ने दिपके के स्कार्फ को खींचा, उन्हें बार-बार चेहरे पर थप्पड़ मारे और उन्हें नीचे खींचने की कोशिश की। इससे तनाव बढ़ गया और समर्थकों ने हमलावरों को पकड़ लिया। पुलिस ने तुरंत दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

शहीद स्मारक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दीपके भीड़ के बीच से गुजर रहे थे, कुछ युवाओं ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद दीपके के समर्थकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उन पर भी हमला किया।

हमले के बाद दिपके का पोस्ट

घटना के बाद अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि शारीरिक हमले डर और कायरता का संकेत हैं। उन्होंने खुद को गांधी और अंबेडकर का अनुयायी बताते हुए शांति और प्रेम के साथ संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। CJP नेताओं ने भी प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisement

अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों और पुलिस से अपील करते हुए कहा कि जिसमें हमला किया है, उसे छोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम अपनी तरफ से किसी पर हाथ नहीं उठाएंगे। 

CJP एक युवा-केंद्रित संगठन है जो परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं, खासकर NEET पेपर लीक और अन्य परीक्षा संबंधी मुद्दों पर राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है। जयपुर का यह प्रदर्शन इसी जस्टिस अभियान का हिस्सा था, जिसमें बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही जैसे मुद्दे भी उठाए जा रहे थे। CJP ने इससे पहले दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और अन्य शहरों में भी इसी तरह के शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: बच्चों के सामने पत्नी को मारा 20 बार चाकू, हत्या करने से पहले आरोपी ने बनाया सेल्फी वीडियो, अपनी सट्टेबाजी की लत और शक बना कारण

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड